HomeHeath

सुखबीर बादल बोले- कांग्रेस का बायकाट करें पंजाबी : पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत घटाए पंजाब सरकार

सुखबीर बादल बोले- कांग्रेस का बायकाट करें पंजाबी : पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत घटाए पंजाब सरकार

सुखबीर बादल बोले- कांग्रेस का बायकाट करें पंजाबी : पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत घटाए पंजाब सरकार अकाली सत्ता में आए तो ‘दंगा पीड़ित डवलपमेंट बो

भाजपा सलेम टाबरी मंडल द्वारा 31वा फ्री वेक्सिनेशन कैंप सम्पन
पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा चरणजीत चन्नी :
भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया : दीपक मिट्ठू

सुखबीर बादल बोले- कांग्रेस का बायकाट करें पंजाबी : पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत घटाए पंजाब सरकार

अकाली सत्ता में आए तो ‘दंगा पीड़ित डवलपमेंट बोर्ड’ बनाएंगे, बाबा विश्वकर्मा के नाम पर यूनिवर्सिटी का भी किया वादा

लुधियाना : 5 नवंबर 2021 : (पी9 ब्यूरो) :

दुगरी के गुरुद्वारा साहिब में 1984 में हुए दंगों के दौरान मारे गए सिखों की याद में आयोजित समारोह

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार से मांग की है कि केंद्र की तर्ज पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की जाएं। सुखबीर ने कहा कि केंद्र सरकार से शिअद हमेशा अपील करती रही है और उन्होंने 5 रुपये पेट्रोल और डीजल 10 रुपये कम किया है। अब राज्य सरकार आज ही 10-10 रुपये कीमत कम करने की घोषणा करें। मुख्यमंत्री कहते हैं कि खजाना भरा है तो सेंट्रल की तर्ज पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की जाएं। 
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब के लोगों से अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बायकाट का आह्वान किया है। सुखबीर शुक्रवार को लुधियाना में दुगरी के गुरुद्वारा साहिब में 1984 में हुए दंगों के दौरान मारे गए सिखों की याद में आयोजित समारोह में पहुंचे थे।
सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार ने 8 नवंबर को विधानसभा का जो विशेष सेशन बुलाया है, उसमें वह गांधी परिवार के खिलाफ रेज्योलूशन पास करने की मांग करेंगे। 37 साल बाद भी कांग्रेस शासनकाल में हुए दिल्ली दंगों में मारे गए हजारों सिखों को इंसाफ नहीं मिला। इन दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर जैसे लोगों को कांग्रेस पार्टी पद दे रही है।
सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अकेली ऐसी पार्टी है जो सिखों के साथ खड़ी है। प्रदेश में जब-जब अकाली दल की सरकार बनी है, उसने दंगों में मारे गए सिखों के परिवारों से जुड़े सभी मसले हल किए हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में अकाली दल की सरकार बनी तो प्रदेश में दंगा पीड़ित डवलपमेंट बोर्ड बनाया जाएगा। यह बोर्ड दंगा पीड़ित परिवारों के लिए काम करेगा।
सुखबीर ने बाबा विश्वकर्मा के नाम पर लुधियाना एरिया में नई यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान भी किया। सुखबीर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद अब पंजाब में कांग्रेस सरकार को भी वैट कम करना चाहिए ताकि महंगाई से परेशान जनता को राहत मिल सके।

परिवहन मंत्री वड़िंग पर हमला

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग केवल अकाली दल से संबंधित ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई कर रहे हैं और कांग्रेस विधायकों और पार्टी से जुड़े ट्रांसपोर्टरों की बसों पर कोई एक्शन नहीं हो रहा। सुखबीर बादल ने कहा कि उनके परिवार के स्वामित्व वाली किसी भी कंपनी की कोई भी बस बिना परमिट नहीं चलती। राजा वड़िंग को जो करना है, करता रहे। उन्हें उसकी कोई परवाह नहीं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0