Homeपंजाब

सीयू के मैकेनिकल इंजीनियरिग स्टूडेंट सचिन शर्मा ने उत्तीर्ण की गेट-2021 की परीक्षा

(एडिटर हरपाल सिंह) ::

सीयू के मैकेनिकल इंजीनियरिग स्टूडेंट सचिन शर्मा ने उत्तीर्ण की गेट-2021 की परीक्षा

सीयू के मैकेनिकल इंजीनियरिग स्टूडेंट सचिन शर्मा ने उत्तीर्ण की गेट-2021 की परीक्षा मोहाली : (एडिटर हरपाल सिंह) :: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू

मुख्यमंत्री चन्नी के भांजे हनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा :
शिवसेना समाजवादी पंजाब सकतर जतिंदर सोनू को 41वा जन्मदिन मुबारक : विशाल मदान
प्रोफेशनल टैक्स की प्रतियां फाड़ कर व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा

सीयू के मैकेनिकल इंजीनियरिग स्टूडेंट सचिन शर्मा ने उत्तीर्ण की गेट-2021 की परीक्षा

मोहाली : (एडिटर हरपाल सिंह) ::

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) के मैकेनिकल इंजीनियरिग छात्र सचिन शर्मा ने गेट-2021 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिग) परीक्षा को शानदार प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण करते हुए देशभर में 76वां रैंक हासिल किया है। यूनिवर्सिटी के सचिन शर्मा ने गेट-2021 परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में 84.16 अंकों के साथ पास किया। हल्दवानी, उत्तराखंड के सचिन शर्मा ने बिना किसी कोचिग के इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ 1000 में से 885 स्कोर प्राप्त किया है। सचिन ने बारहवीं की पढ़ाई 67 प्रतिशत अंकों के साथ महर्षि विद्या मंदिर हल्दवानी से की है। ग्रेजुएशन में 7.1 सीजीपीए बरकरार रखा है। कामयाबी का श्रेय अपने अभिभावकों को देते हुए सचिन ने बताया कि सीयू में पढ़ाई के दौरान उनके अध्यापकों ने कोर्स के अतिरिक्त गेट परीक्षा के लिए उनका मार्गदर्शन कर बहुत सहयोग दिया। सेल्फ स्टडीज के आधार पर परीक्षा की तैयारी करते हुए वह सामान्य 5-6 घंटे समय देकर ऑल इंडिया लेवल पर 76वां रैंक हासिल करने में कामयाब रहे हैं। व्हीकल डिजाइनिग में करेंगे रिसर्च उल्लेखनीय है सचिन के पिता उत्तराखंड में एक व्यापारी हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। सचिन ने कहा कि वह व्हीकल डिजाइनिग के क्षेत्र में रिसर्च करना चाहते हैं तथा अपने परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र और उपक्रम क्षेत्र में शामिल होना चाहते हैं। गौरतलब है ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिग (गेट) परीक्षा-2021 दो नए विषयों एन्वॉयरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिग और ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज सहित कुल 27 पेपरों में आयोजित की थी। रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 7,11,542 उम्मीदवारों में से केवल 17.82 प्रतिशत छात्र ही पास हुए हैं, जिनमें सचिन शर्मा ने अपनी जगह बनाकर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0