Homeपंजाब

सीएम की कोठी के बाहर बैरिकेड लगाए गए

आप नेताओं ने कहा पंजाब में केवल घोटाले ही हो रहे है

सीएम की कोठी के बाहर बैरिकेड लगाए गए

सीएम की कोठी के बाहर बैरिकेड लगाए गए : चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कैम को लेकर आम आदमी पार्टी के नेत

दो वर्ष बाद देश भर के स्वर्ण बाज़ार में लौटी रौनक : मित्तल
फर्जी जमानत का खेल : 9 ठग काबू, आरोपियों में वकीलों के तीन मुंशी भी
प्रधान हर्ष बाहरी साथियो सहित बीजेपी में शामिल

सीएम की कोठी के बाहर बैरिकेड लगाए गए : चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के बाहर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कैम को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता भूख हड़ताल के लिए पहुंच रहे

आप नेताओं ने कहा पंजाब में केवल घोटाले ही हो रहे है

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित घर का घेराव किया जा रहा है। पंजाब में हुए घोटालों को लेकर आप नेता की ओर से भूख हड़ताल की जा रही है। इसको लेकर पुलिस की ओर से कोठी के आसपास भारी बैरिकेड लगा दिए गए है और पुलिस को तैनात किया गया है। पार्टी की ओर से आज सुबह 11.00 बजे से यहां पर रोष प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है।
आम आदमी पार्टी के नेता और प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा और अन्य विधायकों की ओर से सीएम के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाने वाला है। पंजाब में हुए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कैम को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक यहां पहुंच रहे है। पार्टी के सीनियर नेता मनविंदर सिंह ग्यासपुरा की ओर से आज से भूख हड़ताल भी कोठी के सामने शुरू की जा रही है।
आम नेताओं का कहना है कि पंजाब सरकार में कई तरह के घोटाले हो रहे है लेकिन उन पर रोक लगाने के लिए किसी प्रकार से कोई पहल मुख्यमंत्री की ओर से नहीं की जा रही है। आप नेताओं ने कहा कि आने वाले 2022 के चुनावों में पंजाब की जनता कांग्रेस पार्टी से अपना हिसाब पूरा कर लेगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 2