HomeHeath

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने से पहले……..

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने से पहले……..

सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने से पहले उसके विकल्प ढूंढने का प्रयास करे : हरकेश मित्तल लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  सरकार द्वारा 1ज

पंजाब में बड़ा फेरबदल 46 अफसरों के तबादले :
पी एम मोदी के जन्मदिन सप्ताह के उपलक्ष में लगाए जा चुके इक्कीस फ्री वेक्सिनेशन कैंप : दमन कपूर
एडवोकेट योगेश प्रशाद बने इंटक के जिला प्रधान

सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने से पहले उसके विकल्प ढूंढने का प्रयास करे : हरकेश मित्तल

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

सरकार द्वारा 1जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया गया है।जिसको लेकर व्यापारियों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।सरकार को सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने से पहले उसके विकल्प ढूंढने का प्रयास करना चाहिए था। विकल्प मिलने के बाद देश में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद हो सके। उक्त शब्द लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रधान हरकेश मित्तल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इस फैसले से व्यापारियों का करोड़ों रुपए का माल डंप हो गया है। जैसे फ्रूटी के छोटे उत्पाद में फ्रूटी पीने के लिए पाइप का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे ही कई ऐसे उत्पाद है जिसमे पाइप का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि अब डंप हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जो माल तैयार हो चुका है और डिस्ट्रीब्यूटर व व्यापारियों के पास पड़ा है। उस पर कुछ लिमिट समय के लिए बैन हटाया जाए ताकि वो माल मार्किट में बिक सके और व्यापारियों का करोड़ों रुपए का नुकसान होने से बच सके। इसके साथ ही इसका विकल्व ढूंढने के प्रयास के लिए एक कमेटी बनाई जाए जो इसका विकल्व ढूंढ सके।उन्होंने आगे कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 88,000 इकाइयां सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण में लगी हैं. इनमें करीब 10 लाख लोग कार्यरत हैं। वही एक झटके में ये इकाइयां बंद हो जाएंगी और इनके कर्मचारी पर सीधी गाज गिरेगी। इस पर भी सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0