Homeपंजाब

साहनेवाल हाईवे पर रात 10.30 बजे हादसा :

साहनेवाल हाईवे पर रात 10.30 बजे हादसा :

साहनेवाल हाईवे पर रात 10.30 बजे हादसा : ओवरटेक करते पलटी ओवर स्पीड बस, दोअन्य बसें टकराई, 7 जख्मी लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह) : साहनेवाल

अगर कोई गलत काम करता है तो मेरे नंबर पर संपर्क करें : विधायक कुलवंत सिद्धू
पंजाब के सीएम चन्नी का एलान :
शिवसेना शिरोमणि ने गलवान घाटी के शहीदों को किया सलाम : विशाल मदान

साहनेवाल हाईवे पर रात 10.30 बजे हादसा : ओवरटेक करते पलटी ओवर स्पीड बस, दोअन्य बसें टकराई, 7 जख्मी

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह) :

साहनेवाल में हाईवे पर प्राइवेट कंपनी की ओवर स्पीड बस ओवरटेक करते पलट गई। इस कारण पीछे आ रही दो बसें टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 7 सवारियां जख्मी हो गईं। मामले की सूचना मिलने पर थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर जख्मियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका देर रात इलाज जारी रहा।

जानकारी के अनुसार एक आरएस कंपनी की बस पटियाला से शनिवार रात करीब 10.30 बजे लुधियाना आ रही थी। साहनेवाल के पास ड्राइवर ने आगे जा रहे वाहन को ओवर टेक करते हुए आगे निकल गया। लेकिन एकदम आगे कोई चीज आने पर उसे बचाते हुए बस असंतुलित होकर पलट गई। एसएचओ बलविंदर सिंह अनुसार बस में सवार सात लोग जख्मी हुए है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ उससे से बचाव हो गया। जांच की जा रही है। किसी की भी गलती पाई जाने पर कार्रवाई होगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0