Homeपंजाब

साफ-सुथरे वातावरण में सांस लेने के लिए पौधरोपण जरूरी : हर्ष बाहरी

साफ-सुथरे वातावरण में सांस लेने के लिए पौधरोपण जरूरी : हर्ष बाहरी

साफ-सुथरे वातावरण में सांस लेने के लिए पौधरोपण जरूरी : हर्ष बाहरी  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   नौजवान सेवा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने

संत आसाराम पर हो रहे अत्याचारो पर सरकार और न्यायपालिका लगाए अंकुश : विशाल मदान
15 दिसंबर से शुरू होंगे सभी टोल प्लाजा
भाजपा लुधियाना ने सासंद रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान के खिलाफ खोला मोर्चा

साफ-सुथरे वातावरण में सांस लेने के लिए पौधरोपण जरूरी : हर्ष बाहरी 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

नौजवान सेवा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना महामारी के कहर ने पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया है। इस महामारी की दोनों लहरों ने हमसे बहुत से अपनों को छीन लिया है। कई मरीज मशीनी ऑक्सीजन से सांस लेने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने आसपास साफ-सुथरा व सुंदर वातावरण बनाएं ताकि हम ताजी व शुद्ध हवा में सांस लें और अच्छी खुराक का सेवन करें। यह विचार हर्ष बाहरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यक्त किये।  उन्होंने कहा कि हमें अपने चारों तरफ साथ-सुथरी हवा तभी मिलेगी यदि हम पेड़ काटने के बजाए अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे। उन्होंने हर एक वर्ग को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने व आसपास साफ-सफाई रखने व कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाकर रखने व हाथाें को बार-बार सैनेटाइज करने व साबुन से धाेने बारे में भी जागरूक किया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0