Homeपंजाबकोरोनावायरस

सरपंच गुरदीप सिंह राणो की फरार महिला पार्टनर 1.20 करोड़ की ड्रग मनी, नशा समेत हिमाचल से गिरफ्तार

पूर्व सरपंच को हेरोइन समेत पकड़ने के मामले में एक और सफलता

सरपंच गुरदीप सिंह राणो की फरार महिला पार्टनर 1.20 करोड़ की ड्रग मनी, नशा समेत हिमाचल से गिरफ्तार

पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह राणों ड्रग रैकेट : सरपंच गुरदीप सिंह राणो की फरार महिला पार्टनर 1.20 करोड़ की ड्रग मनी, नशा समेत हिमाचल से गिरफ्तार

Why you shouldn’t eat best store in bed
जोगिंदर पास्टर सेकड़ो साथियो सहित हुए आप में हुए शामिल : मदन लाल बग्गा
आप ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किये नियुक्त

पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह राणों ड्रग रैकेट : सरपंच गुरदीप सिंह राणो की फरार महिला पार्टनर 1.20 करोड़ की ड्रग मनी, नशा समेत हिमाचल से गिरफ्तार

पूर्व सरपंच को हेरोइन समेत पकड़ने के मामले में एक और सफलता

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह राणों व उसके चार साथियों को स्पेशल टास्क फोर्स बॉर्डर रेंज अमृतसर की टीम द्वारा हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उक्त मामले में टीम ने 1.20 करोड़ रुपए की ड्रग मनी लेकर भागने वाली गुरदीप राणों की महिला पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बार्डर रेंज की पुलिस द्वारा शुक्रवार रात हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से ड्रग मनी और नशा भी बरामद किया है।
हालाकि एसटीएफ की ओर से अभी इसका खुलासा नहीं किया गया। आरोपी महिला मनप्रीत कौर उर्फ रीत है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। जिससे मामले में शामिल होने वाले कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी डिटेल लेकर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। वहीं, मामले में फरार बर्खास्त कांस्टेबल भजन सिंह भाऊ का भी टीम को सुराग मिल चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी शुक्रवार को रेड की गई है।
जानकारी के अनुसार 4.36 करोड़ रुपए की ड्रग मनी के बंटवारे को लेकर गुरदीप राणों और रवेज व अन्य साथियों के बीच झगड़ा हो गया था। उसी झगड़े के बाद गुरदीप के ड्रग स्मगलिंग मामले का खुलासा हुआ था। लेकिन उक्त ड्रग मनी में से गुरदीप ने 2.50 करोड़ रुपए में अपने गांव में 10 एकड़ जमीन खरीद ली थी। जबकि 1.20 करोड़ रुपए मनप्रीत को दे दिए थे। गुरदीप की अरेस्ट के बाद वह ड्रग मनी लेकर लुधियाना से भाग निकली थी।

लगातार ठिकाने बदल रही थी मनप्रीत

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुरदीप की गिरफ्तारी के बाद मनप्रीत लुधियाना में होने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां रेड की। लेकिन मनप्रीत पहले ही फरार हो चुकी थी। जिसके बाद वह लगातार कई दिन तक यूपी में रही। एसटीएफ को उसका सुराग मिल गया था। पुलिस की दो टीमें वहां पहुंची और तलाश शुरू की। लेकिन मनप्रीत ने अपना ठिकाना बदला।
फिर वह लगातार ठिकाने बदलती रही। उसे पता चल गया था कि टीम यूपी में उसकी तलाश कर रही है। जिसके चलते 2 दिन पहले ही वह यूपी से निकलकर हिमाचल प्रदेश चली गई। वहां पर वह अपने जानकार के पास रह रही थी। लेकिन पुलिस द्वारा वहीं दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया।

सीसीटीवी से मिलता गया सुराग

मनप्रीत लुधियाना से भागते हुए गुरदीप की बलेनो कार भी अपने साथ ले गई थी। गुरदीप से पूछताछ में यह खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने राज्य से बाहर जाने वाले टोल प्लाजा के कैमरों में उक्त कार को चैक करना शुरू किया। जहां से कड़ी से कड़ी जुड़ती गई।
पुलिस ने यूपी पहुंचकर वहां सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। कई जगह मनप्रीत के सुराग मिले। पुलिस को अपने नजदीक पहुंचने का पता चलने पर मनप्रीत ने बचने के लिए यूपी से निकलकर हिमाचल चली गई। लेकिन पुलिस को पता चल गया था कि वह फरार हो चुकी है।

गुरदीप ज्युडिशियल रिमांड पर

पुलिस द्वारा गुरदीप को चार दिन रिमांड खत्म होने के बाद उसे 18 नवंबर को अदालत में पेश किया गया था। उसके खिलाफ दर्ज हेरोइन के अन्य मामलों में पूछताछ के लिए दो दिन और रिमांड पर लिया गया था। अब उसका दो दिन का रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोनिका चौहान की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे ज्युडिशियल रिमांड पर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। अभी उसका कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैंपल भी दिए गए हैं।

मनप्रीत को शरण देने वाला भी हिरासत में

मनप्रीत के पास मौजूद सफेद रंग की पायल नंबर की बलेनो कार गुरदीप ने 2018 में पायल से खरीदी थी। उसे पायल के ही किसी व्यक्ति के नाम पर खरीदा गया था। लेकिन अभी पुलिस को उक्त कार बरामद नहीं हो सकी है। यूपी से भागते समय मनप्रीत ने उक्त कार कही ओर खड़ी कर दी थी। क्योंकि उसे आशंका थी कि पुलिस उसे कार के जरिए ट्रेस कर रही है। पुलिस ने मनप्रीत को हिमाचल में शरन देने वाले व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0