Homeपंजाब

सभी थानों, चौकियों-पुलिस के सभी विभागों में होगा कंपीटिशन

चौकियों में पहले स्थान पर आए तो एक लाख, दूसरे पर 50 हजार और तीसरे पर 25 हजार रुपए मिलेंगे

सभी थानों, चौकियों-पुलिस के सभी विभागों में होगा कंपीटिशन

पुलिस विभागों की प्रतियोगिता : सभी थानों, चौकियों-पुलिस के सभी विभागों में होगा कंपीटिशन विजेताओं को मिलेगा इनाम और हारने वालों का होगा तबादला चौक

कटारिया कन्फेक्शनरी होलसेल एंड रिटेल शोरूम खुलने पर लोगो को मिलेगा क्वालिटी प्रोडक्ट : हरकेश मित्तल
दिव्यांग बच्चे भी हमारे समाज का एक हिस्सा : एडवोकेट विक्रम सिद्धू
राकेश जैन ने 25वीं सालगिरह दवाइयां एवं ट्राइसाइकिल बांट मनाई

पुलिस विभागों की प्रतियोगिता : सभी थानों, चौकियों-पुलिस के सभी विभागों में होगा कंपीटिशन विजेताओं को मिलेगा इनाम और हारने वालों का होगा तबादला

चौकियों में पहले स्थान पर आए तो एक लाख, दूसरे पर 50 हजार और तीसरे पर 25 हजार रुपए मिलेंगे

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पुलिस विभाग की ओर से सभी थानों, चौकियां व पुलिस विभागों के कंपीटिशन करवाए जा रहे हैं। इसमें उनके काम के तरीके, पब्लिक डील, सामान की देखरेख समेत अन्य चीजें देखी जाएगी। इसमें विजेताओं को इनाम और हारने वालों को ट्रांसफर दी जाएगी।
इसमें टॉप रैंक के थानों को तीन लाख, सेकेंड पर एक लाख और थर्ड पर 50 हजार रुपए मिलेंगे। जबकि चौकियों में पहले स्थान पर एक लाख, दूसरे पर 50 हजार व तीसरे पर 25 हजार रुपए मिलेंगे। इसी तरह वुमेन सैल, एएचटी यूनिट, साइबर सेल, ट्रैफिक विंग समेत अन्य पुलिस विभागों को पहले स्थान पर एक लाख, दूसरे पर 50 हजार व तीसरे पर 25 हजार रुपए मिलेंगे। जबकि फेल होने पर संबंधित थाने, चौकी व विभाग के सभी मुलाजिम ट्रांसफर होंगे। इस समय लुधियाना में 29 थाने, 30 चौकियां और 12 विभाग हैं।

गजेटेड अफसर खुद करेंगे सुपरविजनस, हर अधिकारी-कर्मी के रैंक के मुताबिक काम देखेंगे

वहीं, गजेटेड अफसर भी इस कंपीटिशन में शामिल होंगे। उनकी ओर से अपनी टीम को निर्देश दिए जाएंगे और हर अफसर-मुलाजिम के रैंक के मुताबिक उसका काम देखेंगे। इसी के साथ आम लोगों की हर थाने में एक कमेटी गठित की जाएगी। वह कमेटी द्वारा थाने में आकर मुलाजिमों का काम देखा जाएगा। काम सही न लगने पर कमेटी सीपी को शिकायत देगी। जिसके बाद संबंधित मुलाजिमों को सजा के रूप में ट्रांसफर किया जाएगा। इसे पांच पैरामीटर में बांटा जाएगा।

कंपीटिशन के तहत 30 दिनों में रेप और पोक्सो एक्ट के केस की प्रक्रिया करनी होगी पूरी

जानकारी अनुसार इस कंपीटिशन में रेप व पोक्सो एक्ट के केसों को भी देखा जाएगा। इसमें आरोपी पकड़ने के बाद 30 दिन के अंदर केस की पूरी कार्रवाई खत्म की जाएगी। इसमें दस्तावेजी प्रक्रिया, फुटेज जुटाना, बयान लेना, मेडिकल कराना समेत केस से जुड़े अन्य काम पूरे करने होंगे।
कंपीटिशन में थानों, चौकियां और विभागों के विजिटर रूम, हेल्प डेस्क, रिसेप्शन, साइन बोर्ड, कुर्सियां, शौचालय, पानी की व्यवस्था, जांच अफसर का काम, भगोड़ों को पकड़ने की कार्रवाई, नशा तस्करी की रिकवरी, तीन माह में कितनी शिकायतें देखी, पेंडेंसी खत्म करना, पब्लिक डीलिंग समेत सभी कामों को देखा जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0