Homeपंजाब

संत आसाराम पर हो रहे अत्याचारो पर सरकार और न्यायपालिका लगाए अंकुश : विशाल मदान

संत आसाराम पर हो रहे अत्याचारो पर सरकार और न्यायपालिका लगाए अंकुश : विशाल मदान

संत आसाराम पर हो रहे अत्याचारो पर सरकार और न्यायपालिका लगाए अंकुश : विशाल मदान  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय प्रध

प्रभु श्री राम जी के भक्त प्रभु श्री हनुमान जी की शौर्य गाथा है सुंदरकांड पाठ : अमन जैन
एसटीएफ की टीम ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार :
पंजाब कैबनेट में लिए कई एहम फैसले :

संत आसाराम पर हो रहे अत्याचारो पर सरकार और न्यायपालिका लगाए अंकुश : विशाल मदान 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय प्रधान विशाल मैदान और जनता की आवाज के प्रधान रमन शर्मा ने संत श्री आसारामजी पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सरकार और न्यायपालिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा जब एफ आई आर में बलात्कार का कोई केस नहीं मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई तो फिर किस आधार पर एक निर्दोष संत को पिछले 8 साल से सताया जा रहा है उन्हें इलाज के लिए 1 दिन की भी जमानत ना दे कर उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है तथा संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसे अत्याचार तो आतंकवादी कसाब के साथ  भी नहीं हुआ जैसा एक हिंदू निर्दोष संत के साथ हो रहा है। हिंदू समाज संतो पर हो रहे अत्याचारों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार और न्यायपालिका का हम हिंदुओं के साथ दोहरा चरित्र क्यों दिखा रही है। दिल्ली का शाही इमाम जिसके ऊपर 60 से ज्यादा गैर जमानती वारंट है लेकिन दिल्ली पुलिस एक बार भी उसे अरेस्ट नहीं कर पाई उल्टा हाई कोर्ट को लिख कर भेजा कि अगर इसे गिरफ्तार करते हैं तो माहौल खराब हो जाएगा। हम हिंदुओं का यही कसूर है कि हम लोग कानून का पालन करते हैं सरकार और न्यायपालिका से हमारी विनती है कि निर्दोष संत श्री आसारामजी पर अत्याचार बंद करे और उन्हें न्याय मिलना चाहिए नहीं तो हम हिंदू संगठनों को सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार तथा राजस्थान सरकार की होगी। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 2