HomeHeath

संक्रमितों और जरूरतमंदों के घरों तक 350 मुलाजिम पहुंचा रहे खाना

संक्रमितों और जरूरतमंदों के घरों तक 350 मुलाजिम पहुंचा रहे खाना

जरूरतमंदों का पेट भर रही खाकी : संक्रमितों और जरूरतमंदों के घरों तक 350 मुलाजिम पहुंचा रहे खाना, बुजुर्गों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए मुफ्त कैब सेवा

शिक्षक दिवस पर एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल ने अध्यापको को किया सन्मानित : बलराज भसीन
पंजाब में प्राइवेट अस्पतालों ने बंद की आयुष्मान योजना
मल्हार रोड और किप्स मार्केट विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, सीबीआई जांच करे : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

जरूरतमंदों का पेट भर रही खाकी : संक्रमितों और जरूरतमंदों के घरों तक 350 मुलाजिम पहुंचा रहे खाना, बुजुर्गों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए मुफ्त कैब सेवा भी

कोरोना के बढ़ते केसों और लॉकडाउन के मद्देनजर पुलिस महकमा एक हजार लोगों को दे रहा सुविधा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लॉकडाउन-कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर पुलिस ने नेक पहल शुरू की है। इसमें होम क्वारेंटाइन मरीजों और जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने, वैक्सीन लगाने के लिए फ्री कैब सेवा और मरीजों के लिए अत्याधुनिक बेड उपलब्ध कराए गए हैं। अभी तक 1000 लोगों को ये सुविधा मिल रही है। वहीं, रोज 100-150 नए लोग इससे जुड़ रहे हैं। इसके लिए विभाग ने मुलाजिमों की अलग-अलग जगहों पर ड्यूटियां तय की हैं। इसके लिए जॉइंट कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी को नोडल अफसर लगाया गया है।

20 एनजीओ तैयार कर रही 300 परिवारों के लिए खाना

कोरोना संक्रमित होने के चलते अभी 10911 मरीज होम क्वारेंटाइन हैं। कई घरों में महिला तो किसी घर में ज्यादा लोग संक्रमित होने के कारण उन्हें खाना पकाने में समस्या आ रही है। लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोगों के कामकाज भी ठप हो चुके हैं। इसके मद्देनजर पुलिस मुलाजिम लोगों के घरों तक खाना पहुंचा रहे हैं। रोज 300 परिवारों को खाना दे रहे हैं। कई घरों में तीनों समय का खाना भेजा जाता है। करीब 300 पीसीआर मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 20 एनजीओ की ओर से रोजाना खाना तैयार किया जाता है। लोग पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 181 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद जिस इलाके में जाना होता है, वहां से नजदीक पड़ती एनजीओ से मुलाजिम खाना लेकर लोगों तक पहुंचा रही है। इसके लिए डीसीपी अश्वनी कपूर को नोडल अफसर लगाया गया है।

95777-44447 पर बुक करवा सकते हैं कैब

जॉइंट कमिश्नर दीपक पारीक की देखरेख में सीनियर सिटीजंस को वैक्सीनेशन करवाने के लिए फ्री कैब सेवा की शुरुआत की गई है। सीनियर सिटीजंस को वैक्सीनेशन करवाने में परेशानी आ रही थी। इस कारण कई बुजुर्ग वैक्सीनेशन भी नहीं करवा पा रहे थे। इसे देखते हुए एक हफ्ता पहले इस सेवा की शुरुआत की गई है। इसमें लोग पहले ऑनलाइन वैक्सीन की रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 95777-44447 पर संपर्क कर कैब बुक की जाती है। फिर कैब उन्हें टीकाकरण कराने के लिए लाने और छोड़ने का काम करती है। अब तक करीब 400 लोगों ने बुकिंग करवाई है।

मरीजों के लिए 50 बेड कराए मुहैया

पुलिस पब्लिक फाउंडेशन की ओर से सीएमसी में 50 लाख की लागत से स्पेशल कोविड वार्ड तैयार करवाया गया है। इसमें अत्याधुनिक बेड मुहैया करवाए गए हैं। इसमें जरूरतमंदों के लिए अलग से 10 बेड लगे हैं। इन पर आने वाले मरीजों को सिर्फ दवाइयों के पैसे ही देने होंगे। बाकी खर्च फाउंडेशन की तरफ से उठाया जाएगा।

कई लोग वाहन न होने के चलते वैक्सीन नहीं लगवा पाते। इसके लिए फ्री कैब सेवा शुरू की है। जबकि लोगों को बेड की सुविधा भी मिलेगी। लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
-अश्वनी कपूर, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0