श्री हरमंदिर साहिब दर्शनों के लिए बस कल होगी रवाना : टोनी बक्शी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : श्री हरमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, बाबा दीप

श्री हरमंदिर साहिब दर्शनों के लिए बस कल होगी रवाना : टोनी बक्शी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
श्री हरमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर, बाबा दीप सिंह जी, राम तीर्थ मंदिर, श्री वैष्णो देवी मंदिर अमृतसर के दर्शनों के लिए कल बस यात्रा रवाना होगी ये जानकारी ब्रदर सेवा दल के वाइस प्रधान टोनी बक्शी ने दी। उन्होंने बताया की पिछले काफी महीनो से हमारी संस्था माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए मासिक बस यात्रा लेकर जारही है। कोरोना महामारी के चलते दरबार बंद होने के कारण बस यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कोरोना केसो में कमी आने पर सरकार द्वारा दी गई ढील के कारण भगतो को अमृतसर दर्शनों के लिए लेकर जाया जा रहा है। इस मोके पर उनके साथ प्रधान अतुल कपूर, अमित मेहता, हर्ष बाहरी, हरपाल सिंह, बॉबी सहगल आदि मौजूद रहे।

COMMENTS