श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली 20वी शोभायात्रा धूमधाम से सम्पन लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : श्री राम महोत्सव क
श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली 20वी शोभायात्रा धूमधाम से सम्पन
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :



श्री राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल कला की तरफ से हर वर्ष भगवान् श्री राम का जन्म उत्सव बड़ी ही श्रद्धा एवं उत्साह से पीछले 20 वर्षो से मनाया जाता आ रहा है। इस संस्था के फाउंडर स्वर्गीय सुरिंदर पाल शर्मा जिन्होंने श्री राम के उत्सव की शुरुवात की। चेयरमैन श्री सुनील संगल तथा उप चेयरमैन अशोक शर्मा ने बताया स्वर्गीय सुरिंदर पाल शर्मा द्वारा श्री राम महोत्सव कमेटी हैबोवाल कला का गठन कर राम भगतो को प्लॅटफॉम दिया ताकि भगवान् श्री राम के उत्सव को हमेशा रहती दुनिया तक मनाया जा सके। 26 मार्च रविवार को उसी लड़ी के तहत 20वी शोभायात्रा माता चिंतपूर्णी मन्दिर ज्वाला सिंह चौक से शुरू होकर जस्सिया रोड से 22 फूटी रोड से भूरीवाला चौक से मैन बज़ार हैबोवाल से होती हुई सप्त सिद्ध माता चिंतपूर्णी मन्दिर बल्लो के महा आरती के साथ सम्पन हुई। रथ इंचार्ज सुनील मेहता द्वारा भगवान् श्री राम का रथ चांदी के राम परिवार से बड़े ही सुन्दर ढंग से सजाया गया। पुरे रास्ते को दुल्हन की तरह सजाया गया। जगह जगह लंगर शबीलो एवं फूलो वर्षा कर भगवान् श्री राम का भव्य स्वागत किया गया। आये हुए गणमान्यो का सिरोपा दाल स्वागत किया गया। गुरु का लंगर अटूट बरपाया गया।

COMMENTS