Homeपंजाब

श्री बालाजी महाराज जी को दिया गया 20 वें वार्षिक स्थापना दिवस का प्रथम निमंत्रण

श्री बालाजी महाराज जी को दिया गया 20 वें वार्षिक स्थापना दिवस का प्रथम निमंत्रण

श्री बालाजी महाराज जी को दिया गया 20 वें वार्षिक स्थापना दिवस का प्रथम निमंत्रण दूसरा निमंत्रण मंदिर के आचार्यों को देकर लिया गया आशीर्वाद लुधि

3 दिन से बिजली गुल, एक्सईएन की कुर्सी पर चढ़ाया हार
60 दिन बाद 2 हफ्ते के लिए मालगाड़ियां व पैसेंजर ट्रेनें चलने देने को राजी हुए किसान
रेप केस के 20 दिन बाद सक्रिय हुए एमएलए सिमरजीत सिंह बैंस

श्री बालाजी महाराज जी को दिया गया 20 वें वार्षिक स्थापना दिवस का प्रथम निमंत्रण

दूसरा निमंत्रण मंदिर के आचार्यों को देकर लिया गया आशीर्वाद

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर हैबोवाल कलां,शंकराचार्य नगर मंदिर कमेटी द्वारा प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में मंदिर के वार्षिक 20 वें स्थापना दिवस का प्रथम निमंत्रण भाव सहित पूर्ण विधिविधान व मंत्रोउचारण के साथ श्री बालाजी भगवान को दिया गया। इस अवसर पर सरप्रस्त ऋषि जैन मुख्य रूप में उपस्थित हुए।इस अवसर पर अमन जैन, ऋषि जैन ने कहा कि श्री बालाजी महाराज जी को प्रथम निमंत्रण के साथ स्थापना दिवस की तैयारियों को आरम्भ किया गया है व सभी दरबारों का पुनः श्रृंगार कार्य आरम्भ हो चुके है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थापना दिवस इतिहासिक सिद्व होगा व देश भर में श्री बालाजी महाराज जी के भक्तों व गणमान्य को निमंत्रण दिये जाएंगे । उन्होंने कहा कि देश की प्रसिद्व भजन मंडली स्थापना दिवस पर श्री बालाजी महाराज जी के समक्ष अपने भजनों के माध्यम से अपनी हाजिरी  लगाएंगे। सेवक अनुज मदान ने कहा कि श्री बालाजी महाराज जी के भक्त स्थापना दिवस का बेसब्री के साथ इंतजार करते है ओर आज उनका इंतजार खत्म हो गया है ओर श्री बालाजी महाराज जी के सेवक जल्द उनके निवास कार्यालय स्थापना दिवस के निमंत्रण देने पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि बहुत ही भाग्यशाली वह भक्त होते है जिनको धार्मिक आयोजन के निमंत्रण मिलते है क्योंकि धार्मिक आयोजन में वही भक्त हाजिरी लगा पाते है जिनपर प्रभु की कृपा होती है। श्री बालाजी भगवान को स्थापना दिवस का निमंत्रण के उपरान्त मंदिर के आचार्यों पंडित विष्णु जी, आचार्य पंडित देवी दयाल जी, आचार्य पंडित विश्राम जी, आचार्य पंडित राम जी, आचार्य पंडित सुरेश की, आचार्य पंडित संजय जी, आचार्य पंडित नारायण जी को भाव सहित स्थापना दिवस का निमंत्रण दिया गया व उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अरविन्द टिल्लू, नरिंदर नथानी, सुखविंदर सिंह चौहान, रोहित डंग, आदि विशेष तोर पर उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0