HomeHeath

श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ मां भगवती के पवित्र नवरात्रे पर्व आरम्भ : अमन जैन

श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ मां भगवती के पवित्र नवरात्रे पर्व आरम्भ : अमन जैन

श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ मां भगवती के पवित्र नवरात्रे पर्व आरम्भ : अमन जैन मां भगवती के स्वरूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्चारणी, मां

श्री सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ प्रभात मंदिर में 40 वा विशाल माँ भगवती जागरण : भगत प्रवीण ठाकुर
नकली मुख्यमंत्री चन्नी के साथ रिक्शा दौड़ा कर प्रदर्शन किया : गुरदीप सिंह गोशा
लुधियाना वेस्ट से भाजपा उमीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को डोर टू डोर कैम्पेन में बड़ी संख्य में मिल रहा समर्थन

श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ मां भगवती के पवित्र नवरात्रे पर्व आरम्भ : अमन जैन

मां भगवती के स्वरूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्चारणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई 

लुधियाना : 10 अक्तूबर : (पी9 ब्यूरो) :

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम हैबोवाल कलां में मां भगवती के पवित्र नवरात्रे पर्व श्रद्वा भावना के साथ आरम्भ हुए व् मां की पवित्र 108 ज्योतों को प्रवज्वलित कर पूर्ण विधि विधान मंत्रोउच्चारण के साथ स्थापित किया गया। मंदिर में नवरात्र पर्व का आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में करवाया जा रहा है और प्रतिदिन भक्तों की आस्था को देखते हुए उन्हें व्रत वाला प्रसाद का प्रबंध किया गया है। मंदिर प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान ने इस अवसर पर कहा कि मंदिर प्रांगण में नौ नवरात्रों के दौरान प्रतिदिन प्रसिद्ध भजन गायक/गायिका सांय 6 बजे से रात्रि नौ बजे तक मां भगवती की महिमा का गुणगान कर रहे है जिनमें मुख्य रूप से अनिल थापर (लुधि:) लाडी बावा (लुधि:) जानवी खुंगर(लुधि) आदि ने अपने भजनों के माध्यम से मां के दरबार समक्ष हाजिरी लगाई। नवरात्रों में सौभाग्यशाली गोपाल बुद्धिराजा, वेद लुथरा परिवार ने मां भगवती के स्वरूपों की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान ने नवरात्रों का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदू धर्म में नवरात्रि एक साल में चार बार आते हैं लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. हिंदू नववर्षक की शुरुआत चैत्र नवरात्रे  से मानी जाती है. वहीं शारदीय नवरात्रे का भी अलग महत्व है. कहा जाता है क शारदीय नवरात्रे धर्म की अधर्म पर और सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हीं नौ दिनों में मां दुर्गा धरती पर आती है और अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती है। उन्होंने कहा कि कोविड के चलते मंदिर में प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है और नौवीं के दिन मंदिर प्रांगण में महाकंजक पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी भक्तों को व्रत वाला प्रासाद दिया गया व् मां भगवती की आरती के उपरांत संध्या चौंकी को विराम दिया गया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0