Homeपंजाब

श्री बालाजी मंदिर का 17 वां वार्षिक स्थापना समारोह पूरी सादगी के साथ मनाया गया

शर्मा व सचदेवा परिवार द्वारा की गई सवा मनी, छप्पन भोग एवं फूलों की सजावट की विशेष सेवा

श्री बालाजी मंदिर का 17 वां वार्षिक स्थापना समारोह पूरी सादगी के साथ मनाया गया

श्री बालाजी मंदिर का 17 वां वार्षिक स्थापना समारोह पूरी सादगी के साथ मनाया गया   केशव गर्ग, उषा गर्ग , दीपक राय, सौरव जैन, शर्म

अफसर शाही और भ्रष्टाचार को ख़त्म करने की खातिर बनी लोक इन्साफ पार्टी : सिमरजीत बैंस
डीईओ के सूचना अधिकारी को 10 हजार का जुर्माना
भाजपा सलेम टाबरी मंडल द्वारा 31वा फ्री वेक्सिनेशन कैंप सम्पन

श्री बालाजी मंदिर का 17 वां वार्षिक स्थापना समारोह पूरी सादगी के साथ मनाया गया  

केशव गर्ग, उषा गर्ग , दीपक राय, सौरव जैन, शर्मा व सचदेवा परिवार द्वारा की गई सवा मनी, छप्पन भोग एवं फूलों की सजावट की विशेष सेवा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर दरबार जोशी नगर धाम, हैबोवाल कलां
सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन मंदिर में विराजमान श्री बालाजी महाराज के पवित्र दरबार में  प्रधान अमन जैन, सोमनाथ मड़कन, अनुज मदान, सौरव जैन, अरविन्द टिल्लू  नतमस्तक होते हुए।

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम, हैबोवाल कलां में मंदिर का सालाना 17 वां वार्षिक स्थापना दिवस बड़ी सादगी के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस का आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन ने कहा कि हर वर्ष मंदिर में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बहुत बड़े स्तर पर किया जाता आ रहा है परन्तु कोविड-19 के चलते पिछले वर्ष समारोह को स्थगित किया गया था परन्तु इस बार स्थापना दिवस की सभी धार्मिक परम्पराएं पूरी सादगी के साथ संम्पन करते हुए समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर के सेवादार व् सिमित संख्या में भक्तजन शामिल हुए और प्रशासन की गाइड लाइन का अनुसरण करते हुए मंदिर में कड़ा अनुशासन लागू किये और मास्क के साथ साथ सोशल डिस्टैन्सिंग का भी पालन किया गया।  प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान ने कहा कि प्रातः मंदिर में श्री बालाजी महाराज भगवान का दिव्य श्रृंगार किया गया उसके उपरांत प्रधान अमन जैन व् मंदिर कमेटी के सेवकों द्वारा मंदिर संस्थापक धर्मपाल भाटिया व् प्रेरणास्तोत्र प्रधान स्व:अशोक जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं हवन यज्ञ कर पूर्ण आहुतियां डाली। 

मंदिर के सभी दरबारों को सुंदरता के साथ सजाया गया व् श्री बालाजी महाराज के अनन्य भक्तों जिनमें मुख्य रूप से केशव गर्ग, उषा गर्ग परिवार द्वारा सवा मनी, छप्पन भोग, दीपक राय परिवार द्वारा सजावट, सचदेवा परिवार द्वारा फूलों की सेवा, व् सौरव जैन परिवार द्वारा विशेष सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधान अमन जैन ने कहा कि समारोह का नेतृत्व करते हुए उनकी अध्यक्षता में यह पहला वार्षिक समारोह था और इसी कारण वह थोड़ा चिंतित थे परन्तु मंदिर के सभी सेवादारों, सेवकों ने उनका साथ एक परिवार की भांति दिया और उन्हें तनिक भर भी किसी काम की कमी का एहसास नहीं होने दिया और जिस प्रकार प्रधान स्व: अशोक जैन जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे ठीक उसी प्रकार आज सभी सेवकों ने तनदेही के साथ सेवा कर प्रधान स्व: अशोक जैन को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. इस अवसर पर सेवक अनुज मदान, सोमनाथ मड़कन, अरविन्द टिल्लू  ने कहा कि प्रधान अमन जैन में हमें हमारे प्रेरणा स्तोत्र प्रधान स्व: जी की छवि दिखाई देती है और उन्हें पूर्णतः विश्वास है कि जिस प्रकार प्रधान स्व: अशोक जैन जी ने मंदिर प्रति अपनी निष्ठा भक्ति का परिचय देते हुए मंदिर की ख्याति को पुरे विश्व में पहुंचाया ठीक उसी प्रकार प्रधान अमन जैन उनके पदचिन्हों का स्मरण करेंगे। मंदिर स्थापना समारोह में मंदिर की संकीर्तन भजन मंडली बलजीत सिंह पीता व् रोहित डंग द्वारा श्री बालाजी महाराज की महिमां का गुणगान किया गया। इस अवसर पर सभी भक्तों के लिए भंडारे का उचित प्रबंध किया गया। प्रधान अमन जैन ने कहा कि समारोह की सफलता का श्रेय साक्षात भगवान श्री बालाजी महाराज,और मंदिर के सभी सेवादारों, सेवको को जाता है जिन्होंने निस्वार्थ भावना से सच्ची सेवा की है।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0