HomeHeath

श्रीमद् भागवत कथा में सभी पुराणों का सार : अमन जैन

श्रीमद् भागवत कथा में सभी पुराणों का सार : अमन जैन

श्रीमद् भागवत कथा में सभी पुराणों का सार : अमन जैन लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : श्रीमद् भागवत कथा पुराण में सभी ग्रन्थों का सार है और यही एक ऐ

इंटरनल मेमो से पीएम सुरक्षा में चूक का खुलासा :
मुख्यमंत्री जल्द करेंगे कर्मचारियों को पक्का करने का एलान : रंधावा
सरकार एनपीए हुए यूनिटों को बंद न कर राहत प्रदान करे : हरकेश मित्तल

श्रीमद् भागवत कथा में सभी पुराणों का सार : अमन जैन

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

श्रीमद् भागवत कथा पुराण में सभी ग्रन्थों का सार है और यही एक ऐसा ग्रन्थ है जिसमें भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। यह प्रवचन सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में चल रही श्रीमद् भागवत कथा पर कथावाचन करते हुए आचार्य पं.देवी दयाल जी ने भक्तों के समक्ष दिए। प.देवी दयाल जी ने कहा कि भगवान श्रीमन्न नारायण ने अनेक लीलाएं की है और अनेक अवतारों में मनुष्य को सामान्य रूप से जीने की शिक्षा दी है। इस दौरान उन्होंने भगवान कपिल के अवतार की कथाओं का प्रसंग सारांश रूप से भक्तों को बताया।
इस अवसर पर प्रधान अमन् जैन व सेवक अनुज।मदान ने कहा कि यह बाते हम सभी जानते हैं और हर कथा सुनने को भी मिलती है मगर कथा श्रवण के बाद उस पर अमल करने से ही पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा पढ़ने और सुनने से मुक्ति मिलती है। इस कथा को पढ़ने और सुनने से भक्त के अंदर भगवान के प्रति एक अटूट भक्ति का विश्वास जागृत होता है। मन की शुद्धि के लिए इससे बढ़कर कोई दूसरा पुराण नहीं है।कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा पढ़ने और सुनने से सभी प्रकार के दोष कष्ट मिट जाते हैं। मंदिर में प्रातः हवन यज्ञ किया गया जिसमें नरिंदर नंदू, मीनु मल्होत्रा परिवार द्वारा विश्व कल्याण के लिए पूर्णाआहुतियां डाली गई।संध्या चौंकी में प्रसिद्ध भजन सम्राट दविंदर भारद्वाज एंड पार्टी ने अपने भजनो के माध्य्म से श्री बालाजी दरवार में हाजिरी लगाई। संध्या चौंकी के अवसर पर भक्तों पर मेहन्दीपुर श्री बालाजी के पवित्र छींटे दिए गए व विधिविधान के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरन्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, सौरभ जैन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, मदन लाल मदान, दीपक घई, सुनील कैटर, सन्दीप धमीजा, नरिंदर नंदू, विश्वनाथ सेठी, भारती सोनी, सतीश डंग, निशांत चोपड़ा, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग, अशोक गुप्ता, नवल जैन आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0