शिवसेना शिरोमणि ने पार्टी विस्तार करते मोहित शर्मा को जिला युवा प्रधान नियुक्त किया : विशाल मदान लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शिवसे

शिवसेना शिरोमणि ने पार्टी विस्तार करते मोहित शर्मा को जिला युवा प्रधान नियुक्त किया : विशाल मदान
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान ने पार्टी का विस्तार करते हुए शिवसेना शिरोमणि में मोहित शर्मा को जिला युवा प्रधान नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान की अध्यक्षता में रखी मीटिंग में पत्रकारों से बात करते उन्होंने बताया शिवसेना शिरोमणि ने देश में गरीबो पर हो अत्याचारों को रोकने के लिए धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना आंतकवादी गति विधियों को ना पनपने देना तथा नशा मुक्त देश की सिरजना करना शिवसेना शिरोमणि का मुख्य उदेश्य है।
नव नियुक्त जिला युवा प्रधान मोहित शर्मा ने राष्ट्रीय प्रधान विशाल मदान का शिवसेना शिरोमणि में उन्हें युवा प्रधान चुनने पर धन्यवाद किया और वादा किया कि जो जिम्दारी उनको सोंपी गई है वह उस पर हर तरह से खरा उतरेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पंहुचा कर युवा पीढ़ी को नशो से दूर रहने की प्रेरणा देंगे। आखिर में उन्होंने एक बार फिर से कहा की पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वह तन मन और धन से पार्टी की सेवा कर पार्टी के के विस्तार के लिए भर्ती अभियान भी चलाएंगे। उन्होंने ने कहा पंजाब में आंतकवाद एवं नशो का सफाया करना शिवसेना शिरोमणि का जो उदेश्य है उसे पूरा करेंगे चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों ना गवानी पड़े।

COMMENTS