Homeपंजाब

शिवसेना युवा मोर्चा द्वारा पार्टी का विस्तार करते हुए की गई नियुक्तियां : आर डी पुरी/एस डी पुरी

शिवसेना युवा मोर्चा द्वारा पार्टी का विस्तार करते हुए की गई नियुक्तियां : आर डी पुरी/एस डी पुरी

शिवसेना युवा मोर्चा द्वारा पार्टी का विस्तार करते हुए की गई नियुक्तियां : आर डी पुरी/एस डी पुरी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : शिव सेन

भाई मन्ना सिंह नगर इलाके में महिला की ओर से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा जमानत पर 1 साल से सुनवाई नहीं, लोगों को राहत मिले
लुधियाना में छह दिनों में 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोरोना के 96 नए केस आए

शिवसेना युवा मोर्चा द्वारा पार्टी का विस्तार करते हुए की गई नियुक्तियां : आर डी पुरी/एस डी पुरी

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

शिव सेना युवा मोर्चा की एक विशेष बैठक केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें महेंद्र सिंह, सुनील कालरा, दीप वंश, जोनी वर्मा, सुमित गाबा, अजय कुमार, जॉय और लाडी सहित विभिन्न वार्डों से कई परिवार अपने साथियों के साथ शिव सेना युवा मोर्चा में शामिल हुए। पार्टी में शामिल परिवारों को औपचारिक रूप से शामिल करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर डी पुरी, पंजाब प्रधान समर डिसूजा और राष्ट्रीय चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लुधियाना के हर वार्ड में पार्टी की फैली जड़ें देखकर कई अलग-अलग वार्डों से कई परिवारों का शामिल होना  एक अच्छा संकेत है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय चेयरमैन एस डी पुरी ने कहा कि शिवसेना युवा मोर्चा एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर धर्म का बराबर सम्मान किया जाता है और हर धर्म और हर वर्ग के लोग एक छत के नीचे बैठकर साँझी वार्ता का संदेश देते है। पार्टी प्रधान आर डी पुरी ने कहा कि आने वाले दिनों में कई बड़े चेहरे पार्टी में शामिल होंगे। इस अवसर पर सोनू कुमार, भाई सुनील रावत, सन्नी चावला, मनी खेड़ा, गौरव गोरा, राकेश बब्बू, कुलदीप असवाल, विकास राजपूत, राजू सहोता, विक्की मसीह, कुलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, हरमीत, अनवर हुसैन, मोहम्मद जमील और हनी बाजवा आदि शामिल थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0