Homeपंजाब

शिवसेना पंजाब ने शहीद पुलिस अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

शिवसेना पंजाब ने शहीद पुलिस अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

शिवसेना पंजाब ने शहीद पुलिस अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि खन्ना : (पी9 ब्यूरो) : शिवसेना पंजाब की तरफ से खन्ना के शिव मंदिर में आतंकवाद के द

श्री गुरुसिंह सभा गुरद्वारा द्वारा दिल्ली-एनसीआर में लगाया ऑक्सीजन लंगर :
डीसी दफ्तर से लेकर सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल
लुधियाना में आज 80 जगहों पर लगेगी वैक्सीन की दोनों डोज

शिवसेना पंजाब ने शहीद पुलिस अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

खन्ना : (पी9 ब्यूरो) :

शिवसेना पंजाब की तरफ से खन्ना के शिव मंदिर में आतंकवाद के दौर में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक महंत कश्मीर गिरी और प्रदेश उप प्रधान अवतार मौर्या की अगुआई में हवन यज्ञ भी कराया गया। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन-यज्ञ कराया गया। इसके साथ ही शिवसैनिकों ने आतंकवाद का पुतला भी फूंका।

मौर्या ने कहा कि पंजाब में खालिस्तान की मांग करने वाले लोग केवल विदेशों से आने वाले पैसों के भूखे हैं। इसी फंडिंग के लिए वे हिदुओं और सिखों में दरार डालने की कोशिश भी कर रहे हैं। इससे पंजाब का माहौल खराब हो रहा है। हिदू संगठनों क नेताओं की जान खतरे में हैं। लेकिन, हिदू कभी दबेगा नहीं और खालिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। इस अवसर पर ललित शर्मा, सोहन लाल, हनुमान मिश्रा, प्रीत, अजय गुप्ता, नीरज, राजेश, रामजीत केसरी भी मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0