HomeHeathराजस्थान

शिअद विधायक मनप्रीत अयाली समेत कई बिल्डर्स एवं कालोनाइजरों पर इनकम टैक्स के छापे

शिअद विधायक मनप्रीत अयाली समेत कई बिल्डर्स एवं कालोनाइजरों पर इनकम टैक्स के छापे

सुखबीर बादल के करीबी विधायक पर इनकम टैक्स की रेड : लुधियाना में मनप्रीत अयाली के ठिकानों पर सुबह 6 बजे छापा, 17 जगह जांच जारी लुधियाना : 16 नवंबर

नहीं मानेगा संयुक्त किसान मोर्चा : ऐलान- एमएसपी बिल ……..
निस्वार्थ भाव के साथ की गई सेवा कभी भी व्यर्थ नही जाती : अमन् जैन
कांग्रेसी कुर्सियों की सीटो को लेकर आपस में उलझे,पंजाब हुआ बेघर : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

सुखबीर बादल के करीबी विधायक पर इनकम टैक्स की रेड : लुधियाना में मनप्रीत अयाली के ठिकानों पर सुबह 6 बजे छापा, 17 जगह जांच जारी

लुधियाना : 16 नवंबर : (पी9 ब्यूरो) :

विधानसभा क्षेत्र अयाली से अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के घर पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने छापामारी की। इनकम टैक्स के 70 अधिकारी और कर्मचारी इस जांच में जुटे हुए हैं। विधायक के गांव अयाली के घर, राजनीतिक कार्यालय, आपार्टमेंट्स और कालोनी में जांच की जा रही है। इनकम टैक्स के साथ सीआरपीएफ को भी तैनात किया गया है और इन जगहों पर किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इनकम टैक्स के अधिकारी सुबह 6 बजे ही उनके घर पहुंच गए थे और जांच करनी शुरू कर दी। अधिकारियों की तरफ से उनके बिजनेस संबंधी कागजातों की जांच की जा रही है। मनप्रीत सिंह अयाली और उनके परिवार के पास सो एकड़ से भी ज्यादा पुश्तैनी जमीन है। उनका परिवार शहर में बड़े स्तर पर कालोनी डिवैल्प करने के साथ साथ आपार्टमेंट भी बनाते हैं। इनकी ओर से इन सभी चीजों में पैसा कहां से लगाया गया है इसकी जांच विभाग की तरफ से की जा रही है।

उपचुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार में जीते

2017 के चुनाव में अयाली से आम आदमी पार्टी के एचएस फूलका चुनाव जीते थे, लेकिन उनकी ओर से इस्तीफा दे दिया गया था। बाद में यहां हुए उपचुनाव के दौरान कांग्रेस की सरकार के बावजूद कांग्रेसी उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू को हराकर मनप्रीत सिंह अयाली विधायक बने थे। मनप्रीत सिंह अयाली को पार्टी ने दोबारा से मुल्लांपुर दाखा से विस चुनाव 2022 के लिए टिकट दी है। वह शिरोमणि अकाली दल बादल के सीनियर नेता हैं। मनप्रीत सिंह बादल विधान सभा क्षेत्र मुल्लांपुर दाखा में बड़े स्तर पर खेल मैदान बनाने के साथ साथ खेलों को प्रोत्साहित करने के कारण चर्चा में आए थे।

किसानी संघर्ष में सहयोग करने पर हो रही कार्रवाई

मनप्रीत सिंह अयाली के ओएसडी मुनीश कुमार ने ब्यूरो चीफ से बात करते हुए कहा है कि मनप्रीत सिंह अयाली अकाली दल बादल से संबंधित हैं और किसानी संघर्ष को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। वह कल भी एक किसान की सहायता करके आए हैं। शायद यही कारण है कि उन्हें दबाने का प्रयास हो रहा हो। उनका कहना है कि विधायक और उनका परिवार प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते हैं। उनके पास जद्दी जमीन हैं और इसकी खरीद फरोख्त कर आगे खरीदा बेचा जाता है और इसकी जांच आईटी की तरफ से की जा रही है।

17 अन्य संस्थानों पर भी रेड की सूचना, पुष्टि नहीं

शहर में आईटी की रेड से हडकंप मचा हुूआ है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की तरफ से 17 अन्य संस्थानों पर भी रेड की है और जांच की जा रही है। इनमें ज्यादातर अकाली दल से संबंधित नेता या बिजनेस मैन हैं। यह भी सूचना है कि 500 से भी ज्यादा सीआरपीएफ के जवान उनके साथ लगाए गए हैं।

सुखबीर बादल के नजदीकी अयाली दूसरी बार बने विधायक

मनप्रीत सिंह अयाली, शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के काफी नजदीकी हैं। वह 2012 में पहली बार विधायक बने थे और इसके बाद 2017 चुनाव में वह एचएस फूलका से चुनाव हार गए थे। इसके बाद वह 2019 में एचएस फूलका द्वारा इस्तीफा दे देने के बाद उपचुनाव में वह फिर से जीत गए थे। इसके अलावा वह 2014 में लोक सभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और रवनीत सिंह बिट्टू से हार गए थे। मगर अभी इस मामले में किसी तरह की पुष्टि नहीं है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1