Homeपंजाब

शहर में फर्जी तौर पर चल रही गौशालायो की हो जांच : आर डी पुरी

शहर में फर्जी तौर पर चल रही गौशालायो की हो जांच : आर डी पुरी

शहर में फर्जी तौर पर चल रही गौशालायो की हो जांच : आर डी पुरी  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी

संत तुलसी दास जी की 56वी बरसी बड़ी श्रद्धा से मनाई गई : भगत संजीव
चंडीगढ़ में बीजेपी रैली पर विवाद :
राजस्थान में बस-ट्रेलर भीषण टकर, 8 लोग जिन्दा जले :

शहर में फर्जी तौर पर चल रही गौशालायो की हो जांच : आर डी पुरी 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और राष्ट्रीय चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लुधियाना में कई ऐसी फर्जी गौशालाएं चल रही है जिन्होंने सरकारी जगह पर कब्जा करके दुधारू पशु रखें हुए हैं। जिनका मकसद सेवा नहीं सरकारी ज़मीनो पर अवैध कब्जा करना और लोगों द्वारा दिए दान द्वारा अपने दुधारू पशुओं को चारा डालना और उनसे हो रहे मुनाफ़े से अपनी जेबें गर्म करना है। जबकि इतनी गौशालायो के होते हुए पशु अवारा सड़कों पर घूम रहे हैं और वह गन्दगी खाते हैं। जिनकी वजह से कई सड़क हादसे होते हैं जिस से कइयों को अपनी जान गवानी पड़ती है और जनता को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ इस तरह की फर्जी गौशाला वालों को मिलीभगत के कारण सरक्षण मिला हुआ है हम सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसी गौशालायो की जाँच की जाए व उनको प्रशासन को अपने अंडर लेना चाहिए व इन पर सख्त कारवाई करनी चाहिए। वहीं आर डी पुरी ने कहा कि शिव सेना युवा मोर्चा जल्द ही मुख्यमंत्री जी के नाम डी सी साहिब को ज्ञापन देगी। और जल्द से जल्द इनके खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0