HomeHeath

शख्स की हत्या करके शव बोरे में डालकर बुड्ढे नाले में फेंका

शख्स की हत्या करके शव बोरे में डालकर बुड्ढे नाले में फेंका

हैबोवाल में सनसनीखेज वारदात : शख्स की हत्या करके शव बोरे में डालकर बुड्ढे नाले में फेंका, गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस लुधियाना

डीसी की दो टूक-समय पर करें विकास कार्य
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
एसटीएफ की टीम ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार :

हैबोवाल में सनसनीखेज वारदात : शख्स की हत्या करके शव बोरे में डालकर बुड्ढे नाले में फेंका, गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना में हैबोवाल के चंद्र नगर पुली के पास शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बुड्ढे नाले में प्लास्टिक के बोरे में बहता आया व्यक्ति का शव मिला। किसी ने उसकी निर्ममता से हत्या कर शव को बोरे में बांध नाले में फेंक दिया था। सूचना मिलते ही एडीसीपी-3 समीर वर्मा, एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह, एसएचओ हैबोवाल नीरज चौधरी, जगत पुरी चौकी इंचार्ज इकबाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने लाेगों के सहयोग से प्लास्टिक के बोरे को नाले से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस की फोरेंसिक लैब टीम ने बोरे को खोल कर शव को बाहर निकाला। करीब 45 साल उम्र वाले व्यक्ति के शव पर हरे रंग की टी-शर्ट व हरे रंग की पेंट थी। शर्ट पर से नो टू ड्रग्स लिखा हुआ है। उसके बाएं हाथ में स्टील का एक कड़ा पहना हुआ है। गंदे पानी में पड़ा रहने के कारण शव का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ गया है। काफी समय पड़ा रहने के कारण शव से बदबू भी आ रही थी।
पुलिस ने उसका पंचनामा तैयार करके उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। एडी सीपी-3  समीर वर्मा ने कहा कि देखने से ऐसा लग रहा है हत्या एक या दो दिन पहले की गई है। शव पीछे से बहते हुए आया है। उसकी पहचान के लिए सभी थानों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जिन थानों में 45 वर्ष के व्यक्तियों की गुमशुदगी दर्ज है, उनके रिकार्ड मंगाए गए हैं। शव की पहचान के बाद ही मामले की जांच को दिशा मिल सकेगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0