प्यार का ऐसा इजहार कभी न करना : वैलेंटाइन डे पर केक लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती को परिजनों ने भगाया, गला रेतकर सुसाइड की कोशिश लड़की को बचा लिय
प्यार का ऐसा इजहार कभी न करना : वैलेंटाइन डे पर केक लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती को परिजनों ने भगाया, गला रेतकर सुसाइड की कोशिश
लड़की को बचा लिया गया, वरना वैलेंटाइन डे के फेर में बड़ी घटना हो जाती
युवती 4 सालों से एक लड़के से प्यार करती है, वह दोनों शादी करना चाहते हैं
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब के लुधियाना जिले में लड़की मिनी ने वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार ऐसे किया कि उसकी खुद की जान पर बन गई। वहीं प्रेमी दीप के परिजनों पर भी जेल की तलवार लटक गई। गनीमत रही कि लड़की को बचा लिया गया, वरना वैलेंटाइन डे के फेर में बड़ी घटना हो जाती।
हुआ यूं कि मनजीत नगर निवासी युवती मिनी 4 सालों से इलाके के ही एक लड़के दीप से प्यार करती है। वह दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़के के परिवार वाले उसके खिलाफ हैं। इसलिए युवक पिछले 9 महीनों से अपने मां-बाप से अलग एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। जनवरी 2021 में ही वह घर लौटा।
युवक ने कहा कि वह शादी के लिए घरवालों से बात करेगा। उसने वैलेंटाइन डे के दिन लड़की को मिलने के लिए अपने घर बुलाया, यहाँ तक केक के लिए आधे पैसे भी पेटियम किये। जब लड़की प्रेमी के परिजनों से मिलने और उनके सामने अपने प्यार का इजहार करने केक लेकर उसके घर पहुंची तो परिजनों ने मारपीट कर लड़की को भगा दिया।
मामला बढ़ता देखकर लड़की ने पुलिस को बुला लिया। चौकी बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और सारा मामला जानने के बाद लड़के के परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। इसके बाद युवती चली गई और देर रात उसने युवक के घर के बाहर आकर ब्लेड से अपना गला रेत लिया।
लोगों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और पुलिस को खबर दी। चौकी बस स्टैंड पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां वह अभी खतरे से बाहर है। चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज गुरचरणजीत सिंह ने बताया कि युवती ने खुदकुशी के प्रयास मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।
अगर शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दोनों पक्षों से बात करके मामला सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। प्रेम प्रसंग का मामला है और दोनों शादी करना चाहते हैं। लड़के वाले लड़की के खिलाफ हैं।

COMMENTS