वेलकम 2022 गुड बाय 2021 : शहर के रेस्टोरेंट, होटलों में 80%, हिल स्टेशन की 95% बुकिंग फुल, नई उम्मीदाें के साथ होगा 2022 वेलकम लुधियाना : (पी9 ब्य
वेलकम 2022 गुड बाय 2021 : शहर के रेस्टोरेंट, होटलों में 80%, हिल स्टेशन की 95% बुकिंग फुल, नई उम्मीदाें के साथ होगा 2022 वेलकम
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

2021 को गुड बाय। नई उम्मीदाें के साथ 2022 का वेलकम करने के लिए शहर के लोग उत्साहित हैं। हालांकि, हर साल नए साल को लेकर काफी उत्साह रहता है, लेकिन इस बार नए साल के जश्न को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं, क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से 2021 का वेलकम फीका ही रहा था। सरकार की तरफ से लागू गाइडलाइन की वजह से ज्यादातर लोगों ने नए साल का वेलकम अपने अपने घरों में किया था।
भले ही रेस्टोरेंट्स, होटलों और टूरिस्ट प्लेस में सेलिब्रेशन को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी हैं, लेकिन हर किसी के मन में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रान के चलते सरकार की गाइडलाइन को लेकर थोड़ा डर भी है। हर कोई प्रार्थना कर रहा है कि नए साल का जश्न पूरे जोश के साथ मना सके। किसी ने शहर में रहते हुए ही गाला नाइट की प्लानिंग कर ली है तो कोई नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए शहर से बाहर टूरिस्ट प्लेस का रुख कर रहे है।

COMMENTS