HomeHeathनई दिल्ली

वूमेन्स डे पर महिला किसानों की हुंकार :

वूमेन्स डे पर महिला किसानों की हुंकार :

वूमेन्स डे पर महिला किसानों की हुंकार : बोलीं- हर संघर्ष में बड़े पैमाने पर शामिल होंगी, 21वीं सदी में भी महिलाओं को समान अधिकार नहीं दिए मजीठा (अ

लुधियाना ब्लास्ट में खालिस्तानी एंगल :
भगवान वाल्मीकि जी का भारतीय संस्कृति में महान स्थान : कुलवंत सिद्धू
विस चुनाव ड्यूटी नहीं करने वालों पर डंडा :

वूमेन्स डे पर महिला किसानों की हुंकार : बोलीं- हर संघर्ष में बड़े पैमाने पर शामिल होंगी, 21वीं सदी में भी महिलाओं को समान अधिकार नहीं दिए

मजीठा (अमृतसर) : (पी9 ब्यूरो) : 

संगठन के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने महिलाओं को संबोधित किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाब की किसान महिलाओं नें हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि वह हर संघर्ष में बड़े पैमाने पर शामिल होंगी। मंगलवार को रंजीत एवेन्यू में किसान संघर्ष कमेटी ने एक बड़ी सभा का आयोजन किया। सभा में महिला नेताओं ने कहा कि इस 21वीं सदी के भारत में भी महिलाओं को समान अधिकार नहीं दिए गए हैं और महिलाओं को अभी भी दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता है।
उन्होंने कहा कि अगर भारत को 21वीं सदी में विकास करना है तो एक प्राकृतिक और मानवीय विकल्प की जरूरत है जो महिलाओं की सक्रिय भूमिका के बिना संभव नहीं है। महिला नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन की जीत में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। इस दौरान एक प्रस्ताव पारित किया गया कि समाज से दहेज प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए, लड़कियों की शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए, कार्यस्थल पर कामकाजी महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, सरकार को कन्या भ्रूण हत्या को पूरी तरह से समाप्त करना चाहिए।

सभा में पहुंची महिलाएं
सभा में पहुंची महिलाएं

केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष को करेंगे तेज

महिलाओं ने सभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष को तेज करने और महिलाओं को बड़े पैमाने पर शामिल करने का संकल्प लिया। संगठन के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि निकट भविष्य में संगठन आधी आबादी के संघर्ष में भाग लेने के लिए और अधिक महिलाओं को संगठित करेगा और समाज में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समानता के लिए काम करेगा।

पुरुष प्रधान सोच को मिटाने का प्रयास जारी रखेंगे

उन्होंने कहा कि समाज में सदियों पुरानी पितृसत्तात्मक सोच और पुरुष प्रधान सोच को मिटाने का प्रयास जारी रखेंगे। गारंटी कानून बने, सभी किसानों और मजदूरों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी अजय मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य वक्ताओं में बीबी कुलवंत कौर तलवंडी खुमान, रूपिंदर कौर अब्दल, सजबीर कौर अब्दाल, बलराज कौर अब्दाल, अमनदीप कौर, कुलविंदर कौर बूलेनंगल, गुरमीत कौर खेड़े बालाचक, लखविंदर कौर कोटला सुल्तान शामिल रहीं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0