37 वी विशाल शोभा यात्रा में भोले नाथ जी के भव्य दिव्य चांदी के रथ के आगे गौरा मां जी की पालकी चलेगी : सुनील मेहरा लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :
37 वी विशाल शोभा यात्रा में भोले नाथ जी के भव्य दिव्य चांदी के रथ के आगे गौरा मां जी की पालकी चलेगी : सुनील मेहरा
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

शिवरात्री महोत्सव कमेटी ( रजि.) की एक अहम मीटिंग संस्था के प्रधान संजय गुप्ता व चेयरमैन सुनील मेहरा जी की अध्यक्षता में श्री बालाजी मंदिर जोशी नगर लुधियाना में हुई। संस्था के चेयरमैन श्री सुनील मेहरा ने मीटिंग में आने पर सभी शिव भक्तों का स्वागत करते हुए बताया की हमारी संस्था की तरफ से शिवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में 7 मार्च को भगवान भोले नाथ जी की 37 वी विशाल शोभा यात्रा दरेसी मैदान लुधियाना से निकाली जाएगी उसी के उपलक्ष्य में आज हैबोवाल में मीटिंग रखी गई है। सुनील मेहरा ने बताया की इस बार भगवान शिव के भव्य दिव्य चांदी रथ के आगे मां गौरा जी की पालकी भी देखने योग्य होगी। मां गौरा जी की पालकी की सारी जिम्मेदारी शिवरात्रि महोत्सव कमेटी महिला विंग की रहेगी। श्री बालाजी मन्दिर के संचालक अमन जैन, ऋषि जैन व बालाजी के सेवादार अनुज मदान ने शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सारे मेंबरों को सम्मानित करते हुए कहा की श्री बालाजी मन्दिर जोशी नगर की तरफ से यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। भोले नाथ जी की आरती के साथ साथ लंगर भंडारा भी लगाया जाएगा, इस बार विशाल यात्रा में मां काली जी का रथ व प्रभू श्री राम जी का स्वरूप भी देखने योग्य होगा। गुरू कृपा आश्रम से महंत शक्ति आनंद जी, संजय बाबा जी अपना आशिर्वाद देने के लिए पधारे। महंत शक्ति आनंद जी ने कहा की हमारी संस्था की तरफ से डांडिया का प्रोग्राम होगा वही संजय बाबा जी ने कहा की हमारी संस्था की तरफ़ से लंगर भंडारा लगाया जाएगा, सिंगर कुमार संजीव ने अपने भजनों से सब को मनमोहित कर दिया।सरोज वर्मा, प्रिया शर्मा,मोनिका भल्ला, ऋतु जोहर, रितिका ने भजनों का गुणगान भी किया। इस मौके पर संजय गुप्ता, पवन शर्मा, पवन मलहोत्रा, अमित गुप्ता,राजेश अरोड़ा, आयुष गुप्ता, रोजी मक्कड़, नीलम धवन, रेणु शर्मा, कुमार सेठी, पूजा शर्मा, अश्वनी महाजन, संजय थापर, हनी बेदी, राकेश धवन, वेद भंडारी, राकेश वोहरा, विजय कपूर, रमेश महाजन, जीवन मेहरा, राकेश मित्तल, काला वशिष्ठ, संजीव अरोड़ा, योगेश, महेश दत्त शर्मा, हरकेश मित्तल, डिप्टी कपूर, अमन जैन, अनुज मदान, ऋषि जैन आदि मौजूद रहे।
COMMENTS