HomeHeath

विधायक राकेश पांडे ने कांग्रेसियाें काे फर्जी तरीके से पंजाब निर्माण फंड के चेक बांटे : अनिल सरीन

विधायक राकेश पांडे ने कांग्रेसियाें काे फर्जी तरीके से पंजाब निर्माण फंड के चेक बांटे : अनिल सरीन

विधायक राकेश पांडे ने कांग्रेसियाें काे फर्जी तरीके से पंजाब निर्माण फंड के चेक बांटे : अनिल सरीन  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  पंजाब निर्माण फंड

सीएम चन्नी का परिवार मानता है बहू को लक्की :
जो पदाधिकारी बैठक में नहीं आता है उसे बाहर का रास्ता दिखाओ : सुखबीर बादल
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में गुरुतेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन : बलराज भसीन

विधायक राकेश पांडे ने कांग्रेसियाें काे फर्जी तरीके से पंजाब निर्माण फंड के चेक बांटे : अनिल सरीन 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब निर्माण फंड के चेक आबटन में गड़बड़ी को ले भाजपा का बड़ा खुलासा 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन ने प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधायक राकेश पांडे पर गंभीर आराेप लगाते हुए कहा कि विधायक ने गलत तरीके से पंजाब निर्माण फंड के चेक लोगो को जारी किए हैं। विधायक ने अपने ब्लाक मेंबर की मां को 20 हजार का चेक साैंपा है। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पंजाब निर्माण फंड के चेक बांटे गए है। कांग्रेस के 32 लोगों को फर्जी तरीके से लाभ दिया गया है। इस स्कीम के तहत एक घर को एक बार ही पैसे मिलने थे। लेकिन विधायक ने एक ही घर के 3-3 लोगों को चेक दे दिए। कांग्रेस पार्षद के पीए के परिवार को भी चेक जारी किए हैं।अनिल सरीन ने बताया कि 2200 लोगों में से 1500 लोगो काे गलत चेक दिए गए हैं। पक्के मकान वालों को दिए छत बनाने के लिए 20-20 हजार के चेकाें में गड़बड़ी की गई है। गरीब लोगों के लिए जो स्कीम थी उसका साहूकारों को फायदा पहुंचाया गया।

निगम लिमिट से बाहर भी चेक किए जारी

अनिल सरीन ने आराेप लगाया कि विधायक राकेश पांडे ने निगम लिमिट से बाहर भी चेक दिए है। फिल्लाैर के रिश्तेदार को भी चेक दिया गया। भाजपा ने मांग की है कि पार्षदों, विधायक व निगम अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर्चे दर्ज किए जाएं। राज्य में पंजाब निर्माण स्कीम की न्यायिक जांच की जाए। इसके साथ ही अनाधिकृत तौर पर जिन्हानें चेक लिए हैं उन पर भी केस दर्ज किए जाए। उन्होंने कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे। इस संबंध में जल्द ही जिला चुनाव अधिकारी से मिलकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0