HomeHeath

विधायक बैंस की मुश्किलें बढ़ीं : एक और महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

विधायक बैंस की मुश्किलें बढ़ीं : एक और महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

विधायक बैंस की मुश्किलें बढ़ीं : एक और महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  आत्म

पंजाब में रोजाना हो रहे खाद्यान्न घोटालों को देखते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री को उनके पद से हटाया जाए..एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
कैप्टन अमरिंदर की टिप्पणी से बिफरे मोहम्मद मुस्तफा
किन्नरों का पंजाब सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन :

विधायक बैंस की मुश्किलें बढ़ीं : एक और महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

आत्म नगर से विधायक व लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  एक महिला की तरफ से अदालत के माध्यम से विधायक पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक अन्य महिला पुलिस कमिश्नर कार्यालय के समक्ष न्याय के लिए धरने पर बैठ गई। महिला ने भी विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी

उनका कहना है कि यदि पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। पीड़ित महिला के साथ उपस्थित समाजसेवी प्रिंकल सिंह और लोक इंसाफ पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजा सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि ही महिलाओं के साथ ऐसा करेंगे तो समाज में सही संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला को न्याय दिलाने के लिए हर तरह से मदद करेंगे।

अदालत के निर्देश पर हुआ था केस

करीब पांच महीने से इंसाफ के लिए लड़ रही दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को अब उम्मीद की किरण नजर आई है। अदालत के निर्देश पर लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने लोक इंसाफ पार्टी प्रधान विधायक सिमरजीत सिंह बैंस समेत 7 लोगों के खिलाफ साजिश के तहत दुष्कर्म, छेड़छाड़ तथा धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0