HomeHeath

विकास कार्यों में देरी पर भड़के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु

विकास कार्यों में देरी पर भड़के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु

विकास कार्यों में देरी पर भड़के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, अब लुधियाना में ही पास होंगे 50 लाख तक के विकास कार्याें के एस्टीमेट लुधियाना : (पी9

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से जान गई
नहीं मानेगा संयुक्त किसान मोर्चा : ऐलान- एमएसपी बिल ……..
30वी मासिक बस यात्रा माँ छिन्मस्तिका दर्शन के लिए रवाना : हर्ष बाहरी/टोनी बक्शी

विकास कार्यों में देरी पर भड़के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, अब लुधियाना में ही पास होंगे 50 लाख तक के विकास कार्याें के एस्टीमेट

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शहर में चल रहे विकास कार्यों में हो रही देरी पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने चंडीगढ़ में अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने मंगलवार को स्थानीय निकाय विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के प्रमुख, नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बुड्ढा दरिया कायाकल्प प्रोजेक्ट, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम सहित कई प्रोजेक्ट काफी समय से चल रहे हैं।

कांग्रेस के जिला प्रधान मुख्यमंत्री के सामने उठा चुके विकास कामाें में देरी का मुद्दा

इन कामों में हो रही देरी का मुद्दा कांग्रेस के जिला प्रधान अश्वनी शर्मा भी मुख्यमंत्री के सामने उठा चुके हैं। मंत्री आशु ने अधिकारियों को साफ किया कि अब किसी भी हाल में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 50 लाख रुपये से ज्यादा के एस्टीमेट पास होने के लिए चंडीगढ़ आते हैं जिन्हें पास होने में बहुत समय लग जाता है। इसलिए स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी लुधियाना आकर ही इन एस्टीमेट को पास करें।

बुड्ढा दरिया कायाकल्प प्रोजेक्ट में देरी पर बुलाई थी बैठक

मंत्री आशु ने गुरु नानक स्टेडियम के एथलेटिक ट्रैक को नए सिरे से बनाने में हो रही देरी, हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स के बायोगैस प्लांट के पूरी क्षमता से न चलने, बुड्ढा दरिया कायाकल्प प्रोजेक्ट में आने वाली अड़चनों और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। मंत्री आशु ने कहा कि बुड्ढा दरिया के बाएं किनारे की सीमा जल्दी तय की जाए। सुंदर नगर से उपकार नगर तक के मिसिंग लिंक और बुड्ढा दरिया के फ्लो की दोबारा जांच की जाए।
वहीं सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सेकेंडरी डंप से मेन डंप तक कूड़ा पहुंचाने और कूड़े की प्रोसेसिंग पर जल्द काम शुरू किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कूड़े से बिजली बनाने के लिए एक कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0