Homeमहाराष्ट्र

वाराणसी में आप लड़ेगी सभी पंचायत सीटों पर चुनाव

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पंचायत चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों पर चर्चा करने पहुंचे

वाराणसी में आप लड़ेगी सभी पंचायत सीटों पर चुनाव

वाराणसी में आप लड़ेगी सभी पंचायत सीटों पर चुनाव : संजय सिंह, कार्यकर्ता सपा के लोगो से संपर्क करें प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पंचायत चुनाव की रणनीति

दो महिला ऑफिसर उड़ाएंगी हेलिकॉप्टर
महाराष्ट्र के वर्धा में बड़ा हादसा : स्टील फैक्ट्री का बॉयलर फटा
कोलकाता नगर निगम चुनाव :

वाराणसी में आप लड़ेगी सभी पंचायत सीटों पर चुनाव : संजय सिंह, कार्यकर्ता सपा के लोगो से संपर्क करें

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पंचायत चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों पर चर्चा करने पहुंचे

वाराणसी : (पी9 ब्यूरो) : 

आप के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पंचायत चुनाव को लेकर मंथन करने शनिवार को छोटा नागपुर लांन पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कहा कि आप यूपी में पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। ये हमारे लिए विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा। जल्द ही सभी उम्मीदवारों की घोषणा हो जायेगी। सपा पंचायत चुनाव अगर नहीं लड़ती तो कार्यकर्ता उनसे संपर्क बनाये।

कार्यकर्ता सपा के लोगो से संपर्क करें

संजय सिंह ने कहा सपा इस बार शायद अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही हैं। कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि आप लोग स्थानीय स्तर पर सपा के लोगो से संपर्क करे। उनको अपनी जीत के लिए बात कर समझाए। दिल्ली मॉडल के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता को बताएं। हर गांव तक संपर्क अभियान को बढ़ाये। यूपी में अपराधीकरण अपने चरम पर हैं। उत्तर प्रदेश सरकार उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज कराते हैं। अपराधियों को मानो छूट हैं। कोरोना घोटाला, नौकरियों में घोटाला यूपी में हुआ हैं। यहां की बदहाली हमारा प्रमुख मुद्दा होगा।

केजरीवाल मॉडल पर पंचायत चुनाव लड़ेंगे

दिल्ली में जिस तरह से विकास हुआ। उस मॉडल को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे। दिल्ली की जनता को बिजली फ्री, महिलाओं को बस में यात्रा फ्री, मोहल्ला क्लिनिक, शिक्षा समेत कर क्षेत्र में व्यापक कार्य किया गया हैं। कोरोना तेजी से बढ़ रहा हैं। लोगो की जागरूक रहना होगा। बांग्लादेश की आज़ादी में भारत उसके साथ खड़ा था। PM मोदी को गिरफ्तार किसने किया था। सभी को बताना चाहिए। वो कही भी कुछ भी कहते रहते हैं। हर जगह वो मौजूद हो जाते हैं। सोच कर कुछ भी बोलना चाहिए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0