Homeउत्तर प्रदेश

लड़कियों की सुरक्षा करेगी सेफ्टी जींस :

लड़कियों की सुरक्षा करेगी सेफ्टी जींस :

लड़कियों की सुरक्षा करेगी सेफ्टी जींस : मेरठ की बहू ने बनाई, बटन पर लगा है ब्लूटूथ नैनो डिवाइस, दबाते ही पुलिस-एवं परिवार के पास जाएगा अलर्ट मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सनातन धर्म के लिए किए गए कार्य काबिले तारीफ : हरकेश मित्तल
एमपी में शुरू होंगी 8 नई फ्लाइट : सिंधिया ने मंत्री बनते ही दी मंजूरी
How vaccine ingredients changed how we think about death

लड़कियों की सुरक्षा करेगी सेफ्टी जींस : मेरठ की बहू ने बनाई, बटन पर लगा है ब्लूटूथ नैनो डिवाइस, दबाते ही पुलिस-एवं परिवार के पास जाएगा अलर्ट मैसेज

मेरठ : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

दिल्ली के मैक्सफोर्ट स्कूल की साइंस HOD नीलम सिंह पवार की गाइडेंस में जींस तैयार हुई है

महिलाओं से होने वाली छेड़खानी में उनकी सुरक्षा अब जींस करेगी। ब्लूटूथ नैनो डिवाइस तकनीक से ये जींस मेरठ की बहू और दिल्ली में मैक्सफोर्ट स्कूल की शिक्षिका नीलम सिंह पवार की गाइडेंस में तैयार हुई है। दिल्ली की 2 छात्राओं ने उन्हें सहयोग दिया है। इस जींस के पीछे का बेस प्लान ये है कि मुसीबत महसूस होने पर महिलाएं अपनी जींस में लगे बटन की मदद से परिजन और पुलिस को सूचना भेज सकेंगी। नीलम कहती हैं, अगर कंपनियों से या सरकार से उन्हें सहयोग मिला, तो वह अपने प्रोडक्ट को बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च कर सकती हैं।

अब आपको बताते हैं इस सेफ्टी जींस की खासियत…

नीलम दिल्ली में मैक्सफोर्ट स्कूल में साइंस HOD हैं। उनकी गाइडेंस में उनके स्कूल की 2 स्टूडेंट्स कशिश और रिदिमा दयाल ने मिलकर इस सेफ्टी जींस को तैयार किया है। इसे विमेंस सेफ्टी एंटी रेप ब्लूटूथ जींस माना है। जींस की बटन पर एक ब्लूटूथ नैनो डिवाइस लगी है। जो दिखने में एक बटन जैसी लगती है। इस ब्लूटूथ डिवाइस को अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट रखना है।

मोबाइल से कनेक्ट होगी डिवाइस

जब भी कोई मुसीबत में है, तो फौरन जींस के बटन को टच करे। बटन टच करते ही ब्लूटूथ एक्टिवेट हो जाएगा। यह ब्लूटूथ आपके मोबाइल फोन से आपकी लोकेशन और 3 नंबरों पर अलर्ट सेंड कर देगा। इस अलर्ट के जाते ही तुरंत आपके परिचित जान जाएंगे कि आप किसी अनहोनी या मुसीबत में फंसी हैं। आपकी लोकेशन उन्हें मिल जाएगी। इससे आपको खोजना आसान होगा। 

मूवेवल और वॉशेवल है यह जींस

नीलम कहती हैं कि मुश्किल में फंसी लड़कियों, महिलाओं के लिए ये स्मार्ट जींस सेफ्टी डिवाइस बहुत उपयोगी है। ये बटन मूवेबल है। इसे शिफ्ट भी कर सकते हैं। जींस को धोते वक्त इस डिवाइस को निकाल भी सकते हैं। अगर बैटरी की बात करें, तो इस डिवाइस को एक घंटा चार्ज करने पर यह 7 दिन आराम से फुलटाइम बैकअप देता है। इस विमेंस सेफ्टी ब्लूटूथ जींस का हम लोगों ने प्रोटोटाइप तैयार किया है।

बिजनौर की बेटी और मेरठ की बहू हैं प्रियंका

दिल्ली के मैक्सफोर्ट स्कूल की साइंस HOD नीलम का वेस्ट यूपी से नाता है। नीलम का जन्म बिजनौर में हुआ। शादी मेरठ में हुई है। मेरठ के सरधना में नीलम की ससुराल है। ससुराल में फार्मिंग होती है। नीलम मेरठ आती-जाती रहती हैं। वह यहां भी बालिकाओं की सुरक्षा पर काम कर रही हैं। अपने इनोवेशन में अपनी प्रिंसिपल प्रियंका भतकोटी को भी थैंक्स कहती हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0