Homeपंजाबकोरोनावायरस

लोक इंसाफ पार्टी किसानों के हक में साड्डा खेत, साड्डा पाणी, साड्डा हक यात्रा 16 नवंबर से : अतुल कपूर

पंजाब अधिकार यात्रा निकालने के बाद लिप 19 को पिटीशन दायर करेगी

लोक इंसाफ पार्टी किसानों के हक में साड्डा खेत, साड्डा पाणी, साड्डा हक यात्रा 16 नवंबर से : अतुल कपूर

लोक इंसाफ पार्टी किसानों के हक में साड्डा खेत, साड्डा पाणी, साड्डा हक यात्रा 16 नवंबर से : अतुल कपूर  पंजाब अधिकार यात्रा निकालने के बाद लिप

हरियाणा में किसानाें के धरने से लुधियाना में यात्री रहे परेशान
कैप्टन कल करेंगे सियासी धमाका :
अकाली – बहुजन समाज पार्टी गठबंधन : लुधियाना नाॅर्थ हलके में बदले सियासी समीकरण

लोक इंसाफ पार्टी किसानों के हक में साड्डा खेत, साड्डा पाणी, साड्डा हक यात्रा 16 नवंबर से : अतुल कपूर 

पंजाब अधिकार यात्रा निकालने के बाद लिप 19 को पिटीशन दायर करेगी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लोक इंसाफ पार्टी के युवा नेता अतुल कपूर ने बताया कि लोक इंसाफ पार्टी किसानों के हक में साड्डा खेत, साड्डा पाणी, साड्डा हक यात्रा 16 नवंबर से निकालेगी। इस चार दिवसीय यात्रा के बाद 19 नवंबर को ही इस मुद्दे पर पार्टी पिटीशन दायर करेगी।
यात्रा की कमान लिप प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस संभालेंगे। जबकि तय लक्ष्य के तहत 21 लाख दस्तखत किसानों व उनके आंदोलन के समर्थकों से कराए जाएंगे।  

पंजाब अधिकार यात्रा निकालने का रूट इस प्रकार होगा 

अतुल कपूर ने बताया कि पंजाब अधिकार यात्रा 16 नवम्बर को हरिके पतन से चलकर मखु, फिरोजपुर कोट ईसे खा, धर्मकोट से मोगा विश्राम करेगी। 17 नवम्बर मोगे से चलकर निहाल सिंह वाला, बागा पुराना, मुदकी, फरीदकोट, सादिक, श्री मुक्तसर साहिब, गिद्धड़वाहा, बठिण्डा, तख्त श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी में रात विश्राम करेंगे। 18 नवम्बर को तख्त श्री दमदमा साहिब से चलकर मनसा, बरनाला, धनौला, श्री मस्तुआना साहिब, संगरूर, भवानीगढ़ से पटियाला विश्राम करेंगे। 19 नवम्बर पटियाला से चलकर पंजाबी यूनिवर्स्टी, बहादुरगढ़, राजपुरा, बनूड़, मोहाली, चंडीगढ़ में पंजाब अधिकार यात्रा समाप्त होगी। 

लिप प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने आरोप लगाया कि आजादी से लेकर अब तक केंद्र सरकारों ने पंजाब से हमेशा सौतेेला बरताव किया। इस मौके पर श्री अतुल कपूर, टोनी बक्शी, अमित मेहता, हरपाल सिंह, मनमोहन पप्पू , मंजीत सिंह चावला, सुखविंदर डुगरी, मोहन सिंह, सिमरन डुगरी, परविंदर छाबड़ा, ज्ञानी मेजर सिंह, रणजीत खटड़ा, तरसेम सिंंह, करन जवद्दी, चतर सिंह, हरविंदर सिंह, भगवंत सिंह, हरजीत सैनी आदि मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0