Homeपंजाब

लुधियाना सेंट्रल जेल में सात हवालातियों से 6 मोबाइल व 280 नशीली गाेलियां बरामद

लुधियाना सेंट्रल जेल में सात हवालातियों से 6 मोबाइल व 280 नशीली गाेलियां बरामद

लुधियाना सेंट्रल जेल में सात हवालातियों से 6 मोबाइल व 280 नशीली गाेलियां बरामद लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   सेंट्रल जेल में एक बार फिर हवाला

भ्रष्टाचार रोकने के लिए व्यापार मंडल जल्द बनाएगा हॉकी ब्रिगेड : जगमोहन शर्मा
प्रदर्शनकारी बोले- हां या ना में जवाब चाहिए
जन्माष्टमी पर्व पर सभी दरबारों का होगा आलौकिक श्रृंगार : अमन जैन

लुधियाना सेंट्रल जेल में सात हवालातियों से 6 मोबाइल व 280 नशीली गाेलियां बरामद

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

सेंट्रल जेल में एक बार फिर हवालातियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन और 280 नशीली गोलियां बरामद की गईं। अब थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने 7 हवालातियों के खिलाफ दो अलग अलग केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एएसआइ करनैल सिंह ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट सुरिंदर सिंह की शिकायत पर आशीष मसीह, कुलविंदर सिंह, सुशील कुमार, धरमिंदर सिंह, बलजीत सिंह तथा गुरमेल सिंह पर केस दर्ज किया।
अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि मंगलवार जेल गार्द व सीआरपीएफ टीम ने जेल के अंदर सर्च आपरेशन चलाया था। उस दौरान उक्त आरोपितों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिन्हें उन्होंने विभिन्न जगहों पर छिपा कर रखा हुआ था। एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि दूसरा केस सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट सुरिंदर सिंह की शिकायत पर हवालाती सुशील कुमार के खिलाफ दर्ज किया गया।
पुलिस को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि बुधवार को दोबार चले सर्च आपरेशन के दौरान आरोपित की बैरक में छिपा कर रखी संतरी रंग की 280 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस अब सभी नामजद आरोपितों को अदालत से रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी हुई है। ताकि उनसे पूछताछ करके पता लगाया जा सके कि उनके पास वो मोबाइल व दवाएं जेल के अंदर कैसे पहुंचीं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0