HomeHeath

लुधियाना सिविल अस्तपाल में लापरवाही की हदें पार

लुधियाना सिविल अस्तपाल में लापरवाही की हदें पार

लुधियाना सिविल अस्तपाल में लापरवाही की हदें पार, कोविड सेंटर में कई घंटे बिता रहे मरीजों के परिजन लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   महानगर में ला

दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का पत्रकार जुगल किशोर को दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी
शिअद विधायक मनप्रीत अयाली समेत कई बिल्डर्स एवं कालोनाइजरों पर इनकम टैक्स के छापे
नोटबन्दी के बाद देश में डिजिटल पेमेंट में बहुत तेज़ी से वृद्धि हुई : हरकेश मित्तल अध्यक्ष कैट पंजाब

लुधियाना सिविल अस्तपाल में लापरवाही की हदें पार, कोविड सेंटर में कई घंटे बिता रहे मरीजों के परिजन

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

महानगर में लापरवाही के कारण कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। सिविल अस्तपाल में ही प्रबंधों की पोल खुल रही है। अस्पताल के कोरोना आईसीयू वार्ड में कोरोना मरीजों के साथ उनके परिजन बिना सुरक्षा ठहर रहे हैं। वह अपने मरीजों की खुद देखभाल कर रहे हैं। ऐसे में हालात और गंभीर हो सकते हैं। कोविड सेंटर में ही संक्रमितों के स्वजन कई घंटे बिता रहे हैं।

गौरतलब है कि नियमों के अनुसार कोरोना वार्ड में किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं होती है। वहीं से लोग कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शव को मोर्चरी तक बिना पीपीई किट पहने ले जाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन इस पर आंखें मूंदे बैठा है।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिखा है पत्र :

सिविल अस्पताल की एसएमओ डाक्टर अमरजीत कौर का कहना है कि हमने बीमार के रिश्तेदारों पर अस्पताल में प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है लेकिन वह स्टाफ के साथ झगड़ा कर अंदर दाखिल हो जाते हैं। पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिखा है।

बता दें कि जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 861 मामले सामने आए हैं और दस कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में पांच पुरुष व पांच महिला मरीज हैं। यही नहीं दूसरे जिलों के भी 99 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट लुधियाना में पाजिटिव आई है। लुधियाना में भर्ती दूसरे जिलों के भी पांच मरीजों की शनिवार को जान चली गई है। लुधियाना जिले में अब तक 48,214 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0