HomeHeath

लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा 449 दिन बाद शुरू

लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा 449 दिन बाद शुरू

लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा 449 दिन बाद शुरू, किसानाें का धरना खत्म, वाहन चालकाें की जेब हाेगी ढीली लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :    पंजाब के धरना

निस्वार्थ भाव के साथ की गई सेवा कभी भी व्यर्थ नही जाती : अमन् जैन
राजस्थान में बस-ट्रेलर भीषण टकर, 8 लोग जिन्दा जले :
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा 449 दिन बाद शुरू, किसानाें का धरना खत्म, वाहन चालकाें की जेब हाेगी ढीली

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   

पंजाब के धरना दे रहे किसानों के साथ समझौता होने के बाद  वीरवार को 
दोपहर करीब डेढ़ बजे लाडोवाल टोल प्लाजा शुरू हो गया

किसानों के साथ समझौता होने के बाद 449 दिन बाद वीरवार को लाडोवाल टोल प्लाजा शुरू हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद से टोल की वसूली शुरू कर दी गई। इसके तहत कारों से एक तरफ के 135 रुपये और अप-डाउन के 200 रुपये रुपये वसूल किए जा रहे हैं। अब लुधियाना से जालंधर की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों की जेब ढीली होने लगी है। टोल प्लाजा के प्रबंधक सरफराज खान ने दोपहर बाद से टोल वसूली शुरू करने की पुष्टि की है। तीन कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसानों के विरोध के चलते सात अक्तूबर 2020 को टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया था। तब से किसान वहां पर धरना लगा कर बैठे थे।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि सुधार कानूनों को रद करने का एलान किया। संसद में संवैधानिक कार्रवाई के बाद इन कानूनों को रद भी कर दिया गया। किसान संगठनों ने दिल्ली की सीमाओं समेत अन्य स्थानों से धरने उठा लिए और कई जगहों पर टोल वसूली शुरू हो गई। लाडोवाल टोल प्लाजा पर किरती किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का धरना लगातार जारी था। बुधवार की रात किसानों एवं नेशनल हाईवे अथारिटी के बीच समझौता हुआ। इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त करने का एलान कर दिया। यूनियन के जिला प्रधान संतोख सिंह संधू ने कहा कि टोल प्रबंधन ने किसानों की मांगों के अनुसार लिखित में समझौता किया है।

टोल कर्मियों के वेतन में 10 फीसद इजाफा

इसके तहत टोल प्लाजा कर्मियों के वेतन में 10 फीसद का इजाफा किया जाएगा। इसके अलावा टोल पर हर वक्त एंबुलेंस और जेसीबी मौजूद रहेगी। साथ ही स्पीड ब्रेकरों को सही कर व्हीकल फ्रेंडली बनाया जाएगा। अभी तीखे स्पीड ब्रेकर पर उछल कर भारी वाहनों को नुकसान होता है। प्रबंधन से यह भी लिखकर लिया कि लंबे समय से धरना दे रहे किसानों ने टाेल के सामान का कोई नुकसान नहीं किया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1