लुधियाना में सिर कटी लाश केस में हुआ खुलासा : आरोपी 5 मर्डर में मोस्ट वांटेड, पहचान छिपाने के लिए हमशक्ल से दोस्ती, शराब पिलाकर गला काटा लुधियाना
लुधियाना में सिर कटी लाश केस में हुआ खुलासा : आरोपी 5 मर्डर में मोस्ट वांटेड, पहचान छिपाने के लिए हमशक्ल से दोस्ती, शराब पिलाकर गला काटा
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना के आदर्श नगर में सिर कटी लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पंकज है। आरोपी 5 मर्डर कर चुका है और अलग-अलग राज्यों में मोस्ट वांटेड है। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसे अपने हमशक्ल से दोस्ती कर उसका गला आरी से काट दिया। बाद में मृतक की जेब में अपना पहचान पत्र डाल दिया। इसके बाद शरीर के टुकड़े कर बोरी में डालकर फेंक दिए। इस कत्लकांड में पंकज की पत्नी नेहा को भी पुलिस ने सबूत खुर्द बुर्द करने के केस में नामजद कर गिरफ्तार किया है।
पूरे मामले का पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा…
बिहार का रहने वाला है आरोपी :
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिद्धू ने बताया कि आरोपी पंकज बिहार का रहने वाला है। वह 7वीं पास है और 37 साल का है। वह फिलहाल आदर्श कॉलोनी में रह रहा था। वह अब तक 5 कत्ल कर चुका है।
हमशक्ल की तलाश की शुरू :
अपनी पहचान छिपाने के लिए पंकज ने अपने हमशक्ल की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसकी मुलाकात राम प्रसाद से हुई। 2 महीने में उसने उसे दोस्त बना लिया। जब उसे पता चला कि राम प्रसाद के परिवार में कोई नहीं है तो उसने उसे शराब पिलानी शुरू कर दी।
10 साल से फरार था पंकज :
पंकज अलग-अलग राज्यों में 5 कत्ल कर चुका है और करीब 10 साल से फरार था। वह खुद को ताकतवर दिखाने के लिए हत्याएं करता था। एक साल पहले अपना नाम संजय कुमार बताना शुरू कर दिया था। अब नाम साजन रखा था। 2013 में पंकज ने अपनी बुआ ननकी के कहने पर किसी महिला पर हमला किया था। उस मामले में आरोपी पर 307 का मामला दर्ज है। अगस्त 2016 में संतोष नाम के व्यक्ति का डूमरे गांव कत्ल किया था। 2018 में पंकज ने अपनी बुआ मंजू के लड़के चिंटू का मोहाली में पत्थर मार कर कत्ल कर दिया था। चिंटू के दो बच्चे राहुल और रानी को अगवा कर अपने साथ ले गया था। 2019 जुलाई में मोहाली में शराब पीते समय रोहित कुमार का गला घोंट कर कत्ल किया था। 2021 अगस्त महीने में आरोपी ने पंकज के चाचा का बेटा नितिश संजना नाम की लड़की भगा कर उसके घर ले आया था। संजना का नितिश और पंकज दोनों ने मिलकर मर्डर कर उसे बोरी में पैक किया था। इसके बाद शव खेतों में फेंक दिया था।
COMMENTS