Homeपंजाब

लुधियाना में सरकार पर बरसे सुनील जाखड़ :

लुधियाना में सरकार पर बरसे सुनील जाखड़ :

लुधियाना में सरकार पर बरसे सुनील जाखड़ : बोले- गैंगस्टर पंजाब में खुद को सेफ महसूस कर रहे है, कारोबारी आने से डर रहे लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो)

समूह समाज सगठन ने सनी मट्टू को लुधियाना जिला प्रधान किया नियुक्त : हरभजन गोल्डी
सुनील जाखड़ ने कहा मेरे हटने से कांग्रेस मजबूत होती है तो मुझे आज ही हटा दें
निगम में पेट्रोल-डीजल घोटाले का मामला : अक्टूबर में पकड़ी तेल चोरी

लुधियाना में सरकार पर बरसे सुनील जाखड़ : बोले- गैंगस्टर पंजाब में खुद को सेफ महसूस कर रहे है, कारोबारी आने से डर रहे

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ पहुंचे। सुंदर नगर में बैठक करते हुए उन्होंने भाजपा वर्करों को संबोधित किया। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के युवाओं को भाजपा ही रोजगार मुहैया करवा सकती है। पंजाब की खेतीबाड़ी पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन किसानों की हालत दयनीय है।
यहां कारोबारी सेफ नहीं है। दुकानदारों को फिरौती की धमकियां मिल रही है। महानगर हौजरी का हब है, लेकिन आज सहमें बैठे कारोबारी काम नहीं कर पा रहे। दूसरे राज्यों से गैंगस्टर पंजाब में आ रहे है। पंजाब को गैंगस्टर सेफ हाउस महसूस कर रहे हैं। सरकार को सख्त फैसले लेने की जरूरत है। केंद्र सरकार के फंडों का गलत इस्तेमाल पंजाब में हो रहा है। पंजाब में डर और खौफ का माहौल है। बाहरी राज्यों को कारोबारी यहां आने से डर रहे है। पंजाब की जेल अपराधियों के लिए मौज मस्ती का अड्‌डा बन चुकी है। मोबाइल तक जेलों में चल रहे है। सरकार आंखें बंद करके बैठी है।

पुलिस की ढील के कारण हुई थी लूट 

लुधियाना में कैश कंपनी में हुई लूट के मामले में जाखड़ ने कहा कि बेशक पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिए, लेकिन कहीं ना कहीं पुलिस की ढील के कारण ही ये लूट की बड़ी वारदात हुई है। सरकार का कानून व्यवस्था बनाए रखने में ध्यान नहीं है। जाखड़ ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए सरकार हजार एकड़ जमीन दे नहीं पा रही, लेकिन पठानकोट में माइनिंग के लिए 100 एकड़ जमीन अलाट की जा रही है। लोगों की जमीन किस तरह से अलाट की जा रही है। भाजपा पूरी जांच करवाएगी।

केन्द्र सरकार के फंडों को विज्ञापन पर लगी रही सरकार

लोगों के हकों के लिए भाजपा पहरा देगी। भाजपा यूथ को हर संभव सहायता देगी। भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। लुधियाना में हुई वार्डबंदियों को लेकर भी भाजपा पूरजोर विरोध कर रही है। कांग्रेस के सांसद खुद पंजाब सरकार के लिए संसद में सीएम फंड प्रधानमंत्री मोदी से मांग रहे हैं। इस कारण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को क्या जरूरत है फंड मांगने की। आम आदमी पार्टी ने फंडों का गलत इस्तेमाल करके विज्ञापनों पर लगा दिए है। भगवंत मान किसी समय कलाकार रहे है, लेकिन अब उन्हें कलाकारी से आगे बढ़कर मुख्यमंत्री के पद मुताबिक काम करना चाहिए। जाखड़ ने कहा कि केजरीवाल ने एक नया फॉर्मूला खोज लिया है। आप सरकार से विकास हो नहीं रहा और आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फंड आदि जारी न करने के लगा रहे है।इस अवसर पर संघटन मंत्री श्रीनिवास, महामंत्री जीवन गुप्ता, राजेश बाग्गा जी, वाईस प्रधान अरविन्द खन्ना जी, पंजाब कैशियर देब्बी जी, प्रवीण बांसल जी, एडवोकेट बिक्रम सिद्धू जी, जगमोहन शर्मा जी, अनिल सरीन जी, महेश दत्त जी, नरिंदर मल्ही जी, लक्की चोपड़ा जी, डा. कनिका जी, संघठन मंत्री श्रीनिवास,  सकतर पंजाब हर्ष बाहरी तथा पूरी भाजपा कार्यकाणी विशेष तोर पर मौजूद रही। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0