HomeHeath

लुधियाना में कोविड के बेड फुल, अस्पतालों से लौटाने पड़े मरीज

लुधियाना में कोविड के बेड फुल, अस्पतालों से लौटाने पड़े मरीज

लुधियाना में कोविड के बेड फुल, अस्पतालों से लौटाने पड़े मरीज, बढ़ाई जा रही क्षमता लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   शहर में अधिकतर अस्पतालों में

महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं से संक्रमित होने का डर :
नोटबन्दी के बाद देश में डिजिटल पेमेंट में बहुत तेज़ी से वृद्धि हुई : हरकेश मित्तल अध्यक्ष कैट पंजाब
करोना काल के दौरान पंजाब सरकार ने व्यापारियों को राहत देने की बजाय तोहफे के रूप में दिए नए टैक्स : हरकेश मित्तल

लुधियाना में कोविड के बेड फुल, अस्पतालों से लौटाने पड़े मरीज, बढ़ाई जा रही क्षमता

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

शहर में अधिकतर अस्पतालों में शनिवार को कोविड बेड लगभग पूरी तरह भरे रहे। कुछ अस्पतालों से मरीजों को वापस भी भेजना पड़ा। सीएमसीएच अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. अमित गुलरेज ने कहा कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के सभी 150 बेड फुल हैं। 20 बेड का वार्ड और तैयार किया जा रहा है।
फोर्टिस अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेडेंट डा. शैली का कहना है कि अस्पताल में सभी 48 बेड भरे हैं। लेवल टू के दस बेड बढ़ाए जा रहे हैं। एसपीएस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. आर कुंद्रा का कहना है कि सभी 80 कोविड बेड फुल हैं। सोमवार से लेवल तीन के आठ बेड बढ़ाए जा रहे हैं। मोहनदेई ओसवाल कैंसर अस्पताल के हेड आपरेशंस योगेंद्र अवधिया ने बताया कि उनके यहां कोविड बेड भर चुके हैं। यही स्थिति पंचम अस्पताल में भी है।

सिविल अस्पताल में बेड खाली :

सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी नहीं है। एसएमओ डा. हितेंद्र कौर का कहना है कि उनके पास 150 बेड हैं। अब तक 87 मरीज भर्ती हैं।

17 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन :

जिले में शनिवार को 17003 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें से सरकारी अस्पतालों में 13792 और निजी अस्पतालों में 3211 लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0