Homeपंजाब

लुधियाना में अप्रैल महीने में पहली बार 530 लोग पाजिटिव

(एडिटर हरपाल सिंह चीना) :

लुधियाना में अप्रैल महीने में पहली बार 530 लोग पाजिटिव

लुधियाना कोरोना अपडेट : लुधियाना में अप्रैल महीने में पहली बार 530 लोग पाजिटिव, सात मरीजों की हुई मौत लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :  

सुनील जाखड़ ने कहा मेरे हटने से कांग्रेस मजबूत होती है तो मुझे आज ही हटा दें
सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मुस्तफा की धमकी
पीएयू की मुलाजिम यूनियनों का धरना 24 दिनों से जारी

लुधियाना कोरोना अपडेट : लुधियाना में अप्रैल महीने में पहली बार 530 लोग पाजिटिव, सात मरीजों की हुई मौत

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :  

प्रदेश की औद्योगिक नगरी लुधियाना में कोरोना कहर बढ़ता जा रहा है। मार्च के दूसरे सप्ताह से जिले में कोरोना ने अपना भयानक रूप दिखाना शुरू किया था, जो कि अप्रैल में बदस्तूर जारी है। रविवार को कोरोना ने अपना ऐसा भयानक रूप दिखाया कि सेहत विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक के होश उड़ गए। कोरोना काल में पहली बार जिले में चौबीस घंटे में रिकार्ड 620 लोग पाजिटिव मिले। पाजिटिव आने वालों में 530 लोग जिले से संबंधित रहे। इनमें अकेले लुधियाना सिटी से ही 500 लोग पाजिटिव आ गए। 30 लोग खन्ना, जगराओं, रायकोट, समराला के रहने वाले रहे। वहीं दूसरी तरफ दूसरे जिलों और बाहरी राज्यों के रहने वाले 90 लोग भी पाजिटिव पाएं गए। आंकड़ों से ही जाहिर हो रहा है कि सिटी में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। सेहत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जब से कोरोना ने दस्तक दी है, तब से यह पहली बार है कि एक दिन में जिले में इतने मामले आएं हो और जिले में रहने वाले लोग इतनी संख्या में पाजिटिव मिले।
जिले में हुए कोरोना विस्फोट के बाद पाजिटिविटी रेट भी बढ़कर 11.43 पर पहुंच गया। सेहत विभाग की ओर से शनिवार को 4550 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें 620 लोग पाजिटिव पाए गए। अप्रैल में पहली बार पाजिटिविटी रेट भी इतना ऊपर गया है। इससे पहले इस साल 26 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 571 लोग पाजिटिव आए थे। तब जिले के रहने वाले 497 लोग और दूसरे जिलों के 74 लोग पाजिटिव मिले थे। उस दिन पाजिटिविटी रेट 12.47 पर पहुंच गया था, जो कि अब तक का सबसे अधिक पाजिटिविटी रेट था। सेहत विभाग के अधिकारी दबी जुबान में अंदेशा जता रहे हैं कि कोरोना के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी के पीछे की वजह यूके स्ट्रेन हो सकता है। मार्च के बाद वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। जिले में अब तक 38971 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। दूसरी तरफ शहर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती 11 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें से सात जिले के अलग अलग इलाकों के रहने वाले थे। 25 संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं। एक्टिव केसों का आंकड़ा 3434 तक पहुंच गया है।

रविवार को शहर के इन इलाकों में रहने वाले संक्रमितों की हुई मौत

रविवार को कुल 11 लोगों की मौत हुई जिसमें जिले के अलग -अलग इलाकों में रहने वाले सात कोरोना संक्रमित भी शामिल हैं। इनमें बीआरएसनगर निवासी 90 वर्षीय पुरुष ने फोर्टिस असपताल, हरियो कलां निवासी 53 वर्षीय महिला ने जिरकपुर के एएम अस्पताल, जम्मू कालोनी निवासी 65 वर्षीय पुरूष ने जीटीबी अस्पताल, गांव उप्पल निवासी 68 वर्षीय ने सिविल अस्पताल, जवद्दी निवासी 64 वर्षीय महिला ने डीएमसी अस्पताल, 70 वर्षीय पुरुष ने भगवान राम चेरिटेबिल अस्पताल, 58 वर्षीय महिला ने वर्मा अस्पताल में दम तोड़ा। जिले के रहने वाले अब तक 1207 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0