Homeपंजाब

लुधियाना पुलिस की नशा तस्करी में बड़ी कार्रवाई :

एस एस पी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में मामले की जानकारी दी

लुधियाना पुलिस की नशा तस्करी में बड़ी कार्रवाई :

लुधियाना पुलिस की नशा तस्करी में बड़ी कार्रवाई : खन्ना में 4 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर तरनतारन सप्लाई करने जा रहे थे

संत आसाराम पर हो रहे अत्याचारो पर सरकार और न्यायपालिका लगाए अंकुश : विशाल मदान
9 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग
रुपए लेकर एसएसपी -डीएसपी की तैनाती के आरोप से बिगड़ा माहौल

लुधियाना पुलिस की नशा तस्करी में बड़ी कार्रवाई : खन्ना में 4 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर तरनतारन सप्लाई करने जा रहे थे

एस एस पी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में मामले की जानकारी दी

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : 

लुधियाना के खन्ना जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 4 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जो स्विफ्ट कार में रखे बैग में छिपाकर रखी गई थी। खन्ना के एस एस पी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दोनों आरोपी पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले है और प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हेरोइन की तस्करी करते थे। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे हेरोइन की खेप दिल्ली से लाए थे और इसे तरनतारन में सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों आरोपी कोरियर डिलीवरी का काम करते थे और उन्हें हेरोइन को तरनतारन पहुंचाने के लिए एक लाख रुपए मिलने थे। लेकिन खन्ना में ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

दरअसल, एसपी (डी) मनप्रीत सिंह, डीएसपी खन्ना राजन परमिंदर सिंह, सीआईए  स्टाफ इंचार्ज विनोद कुमार की अगुवाई में खन्ना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी। वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान मंडी गोबिंदगढ़ की साइड से आ रही एक स्विफ्ट कार नंबर PB29W-4372 को रोका गया। कार चालक ने अपना नाम भूपिंदर सिंह निवासी सैदेशाह वाला, थाना फतेहगढ़ पंजतूर जिला मोगा बताया।
कार सवार दूसरे शख्स का नाम बलविंदर सिंह निवासी नई कालोनी, धर्मकोट रोड, फतेहगढ़ पंजतूर, जिला मोगा था। वहीं कार की तलाशी लेने पर अगली सीटों के बीच रखे एक पिट्ठू बैग को चेक किया गया तो उसमें से 4 किलो हेरोइन बरामद हुई। यह देखकर पुलिस ने दोनों कार सवारों को तुरंत हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0