Homeपंजाबकोरोनावायरस

लुधियाना पुलिस कमिश्नर की तरफ से ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर को लॉक डाउन में लंगर सेवा करने पर प्रशंसा पत्र दे किया सन्मानित

लुधियाना पुलिस कमिश्नर की तरफ से ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर को लॉक डाउन में लंगर सेवा करने पर प्रशंसा पत्र दे किया सन्मानित

लुधियाना पुलिस कमिश्नर की तरफ से ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर को लॉक डाउन में लंगर सेवा करने पर प्रशंसा पत्र दे किया सन्मानि लुधियाना : (पी9

प्रधानमंत्री मोदी बोले- जिन लोगों ने कुशासन दिया………
फर्जी जमानत का खेल : 9 ठग काबू, आरोपियों में वकीलों के तीन मुंशी भी
कोरोना नियमों के उल्लंघन पर रूबल चिकन, अमर स्वीट्स समेत 10 पर पर्चा

लुधियाना पुलिस कमिश्नर की तरफ से ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर को लॉक डाउन में लंगर सेवा करने पर प्रशंसा पत्र दे किया सन्मानि

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर को लुधियाना कमिश्नर ने लॉक डाउन में लंगर सेवा करने पर प्रशंसा पत्र दे सन्मानित किया। लॉक डाउन के दौरान भूखे जरुरतमंद लोगो के घर घर तक भोजन पंहुचा मानवता की मिस्साल कायम की है। गरीब जरुरतमंदो की मदद को हर समय तत्पर रहने वाले अतुल कपूर अपने इलाके की जनता के हर दुःख सुख में निष्काम सेवा करते है और करते आ रहे है।

अतुल कपूर ने लॉक डाउन में अपनी टीम के साथ 45 से 50  दिन तक रोजाना एक हजार लोगो का अलग अलग तरह का लंगर जरुरतमंदो तक पहुंचाया एवं 400 से 500 लोगो को सूखा मासिक राशन वितरण किया। 

अतुल कपूर आज भी वार्ड नंबर 93 अपने दफ्तर नजदीक ज्वाला सिंह चौक में जरुरतमंदो की मदद के लिए हर समय तत्पर रहते है। चाहे वो गरीब बच्चो की शिक्षा हो, निगम के कामो में आ रही लोगो की परेशानी हो या पुलिस प्रशासन का काम हो तो चाहे किसी भी सरकारी या गैर सरकारी काम की लोगो परेशानी हो उसे वह हल करने में सदैव लोगो की मदद को हर समय तत्पर रहते है। सुबह से शाम तक दफ्तर एक सेवा केंद्र की तरह चलाया जाता है।  इलाके के लोग उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह ही मानते है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0