Homeपंजाब

लुधियाना जेल में लाव-लश्कर ले पहुंचा सिंगर करण औजला

लुधियाना जेल में लाव-लश्कर ले पहुंचा सिंगर करण औजला

जेल नियमों की उड़ाईं धज्जियां : लुधियाना जेल में लाव-लश्कर ले पहुंचा सिंगर करण औजला, सुपरिंटेंडेंट के कमरे में बैठा एडीजीपी बोले- मामला गंभीर,

दो महिला ऑफिसर उड़ाएंगी हेलिकॉप्टर
अर्शिया शर्मा का नैन बोलदे पहला गाना रिलीज़
5 दिन में सुलझाई लूट की गुत्थी :

जेल नियमों की उड़ाईं धज्जियां : लुधियाना जेल में लाव-लश्कर ले पहुंचा सिंगर करण औजला, सुपरिंटेंडेंट के कमरे में बैठा

एडीजीपी बोले- मामला गंभीर, जांच होगी ; ओक्कू ने अफसरों को भेजी रिपोर्ट

जेल में बंद है तस्कर गुरदीप, जिसकी कोठी में शूटिंग कर चुका है करण ओजला सिंगर

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब की जेलों से मोबाइल और नशे का नेटवर्क जगजाहिर है। आए दिन इसके उदाहरण देखने को मिलते हैं। वीरवार को नियमों को ताक पर रखकर लुधियाना सेंट्रल जेल में पंजाबी सिंगर करण औजला लाव-लश्कर के साथ जेल पहुंच गया। एक दर्जन साथियों के साथ औजला एक घंटे जेल सुपरिंटेंडेंट के कमरे में बैठा। उसके साथ जितने भी लोग थे, सबके पास मोबाइल थे लेकिन चेकिंग नहीं की गई। इस मामले की रिपोर्ट ओक्कू ने उच्चाधिकारियों को भेजी है। वहीं, सुपरिंटेंडेंट ने सिंगर से रिश्ते बताते हुए उसे खाने पर बुलाने की बात कही। उधर, एडीजीपी जेल ने उक्त मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा। यहाँ बता दे कि इसी जेल में कुख्यात नशा तस्कर गुरदीप राणों भी बंद है, जिसकी कोठी में सिंगर करण औजला शूटिंग करता रहा है।

खाने पर बुलाया था, खाना बना नहीं था तो दफ्तर ले गया

सिंगर करण औजला मेरे बेटे का दोस्त है। हमारे घरेलू संबंध हैं। मैंने खाने पर बुलाया था, घर पर खाना बनने में समय लग रहा था। जिसकी वजह से मैं उन्हें आॅफिस ले गया। आॅफिस में आकर वो किसी से नहीं मिला, सिर्फ मेरे साथ ही बैठा वो भी दस मिनट के लिए। जिसके बाद उन्हें घर ले गए थे, जहां खाने के बाद वहीं से चले गए। -राजीव अरोड़ा, जेल सुपरिंटेंडेंट

तस्कर राणों की कोठी में गानों की शूटिंग की हुई थी जांच

पिछले दिनों एसटीएफ की टीम द्वारा करोड़ों रुपए की हेरोइन, ड्रग मनी और 13 लग्जरी गाड़ियों के साथ सरपंच गुरदीप सिंह राणों को पकड़ा गया था। इस मामले में कुछ दिन पहले 5 बड़े अधिकारियों को डीजीपी ने सस्पेंड किया था। राणों अब लुधियाना जेल में बंद है। चर्चा थी कि करण औजला ने अपने कई गानों की शूटिंग राणों की कोठी में की थी। इसकी जांच की गई थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0