Homeपंजाब

लुधियाना क्लब चुनाव : आज 13 सीटों के लिए होगी वोटिंग

लुधियाना क्लब चुनाव : आज 13 सीटों के लिए होगी वोटिंग

लुधियाना क्लब चुनाव : आज 13 सीटों के लिए होगी वोटिंग, देर शाम तक नतीजे भी घोषित हो जाएंगे लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : आज लुधियाना क्लब के चुन

दीप नगर में चलते ट्रैफिक के बीच धंस गई सड़क :
20वि विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को
लुधियाना सब्जी मंडी में ‘जंगल राज’

लुधियाना क्लब चुनाव : आज 13 सीटों के लिए होगी वोटिंग, देर शाम तक नतीजे भी घोषित हो जाएंगे

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

आज लुधियाना क्लब के चुनाव होंगे। मतदान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होंगे। वहीं देर शाम तक नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। चुनावों के लिए तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है तो ड्यूटी पर तैनात रहने वाले करीब 30 अधिकारियों को रिहर्सल भी करवा दी गई है। बता दें कि लुधियाना क्लब के चुनाव सन 2007 के बाद होने जा रहे हैं। तब से लेकर लुधियाना क्लब पर केके छाबड़ा ग्रुप का परचम था। इस बार बृज मोहन गुप्ता ग्रुप के सदस्य 13 सीटों पर केके छाबड़ा ग्रुप को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इससे पहले 3 सीटों पर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स सेक्रेटरी के पद पर संजय कपूर, मैस सेक्रेटरी पद पर विजय गाबा और जाॅइंट सेक्रेट्री के पद पर विजय गोयल निर्विरोध जीत चुके हैं।

8 एग्जीक्यूटिव सीटों के लिए : सुरेश कुमार वधावन, पवन सहगल, स्वतंत्र सूद, कुलदीप सिंह दुआ, अमरीश बांसल, सुरिंदर गोयल, सूरज मोहन गुप्ता, अनुज मलिक, सूरज प्रकाश, बाल कृष्ण बवेजा, गौतम मल्होत्रा चुनाव लड़ रहे हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0