लुधियाना कांग्रेस में घमासान, पुराने पार्टी वर्कराें काे नजरअंदाज करने पर पार्टी हाईकमान के खिलाफ पार्षदाें में राेष लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
लुधियाना कांग्रेस में घमासान, पुराने पार्टी वर्कराें काे नजरअंदाज करने पर पार्टी हाईकमान के खिलाफ पार्षदाें में राेष
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

कांग्रेस महासचिव दलजीत सिंह ग्रेवाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद हलका पूर्वी के कांग्रेसी पार्षदों में भारी रोष है। पार्षदों ने पार्टी हाईकमान पर आरोप लगाए कि दलबदलुओं को पार्टी में बड़े औहदे दिए जाते हैं जबकि पार्टी के पुराने वर्करों को नजरअंदाज किया जा रहा है। दलबदलू पार्टी में आकर अपने हित साध लेते हैं और साथ पार्टी को नुकसान भी करते हैं। यही नहीं ऐसे नेता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश भी करते हैं क्योंकि पार्टी इन्हें बड़े पद दे देती है। पार्षदों ने पार्टी हाईकमान से अपील की है कि दलबदलुओं को पार्टी में शामिल करे लेकिन उन्हें कोई बड़ा औहदा न दिया जाए।
पार्षद सुखेदव बावा, हरजिंदरपाल लाली, नरेश उप्पल, कुलदीप जंडा, उमेश शर्मा, वनीत भाटिया, पल्लवी विनायक, रविंदर कौर, गुलशन कौर रंधावा, मनदीप कौर, कंचन मल्होत्रा , किट्टी उप्पल, संदीप कुमारी, पूर्व पार्षद वरिंदर सहगल ने संयुक्त तौर पर बयान जारी कर कहा कि दो साल पहले दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने आम आदमी पार्टी को छोड़ा और उसे कांग्रेस में शामिल किया गया। कांग्रेस में शामिल करते ही पार्टी ने उसे महासचिव जैसा अहम पद दे दिया।
भोला ग्रेवाल के खिलाफ जताई नाराजगी
भोला ग्रेवाल ने दो साल तक पार्टी में रहते हुए अपने काम करवाए और अब जब पार्टी को सेवा की जरूरत थी फिर पार्टी को छोड़ दिया। पार्षदों ने कहा कि दो साल तक वह मुख्यमंत्री के गुण गाता रहा और अब अचानक उसे कांग्रेस की नीतियां जन विरोधी लगने लगी है। पार्षदों ने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि किसी भी नेता को पार्टी में शामिल करने से पहले उसकी बैकग्राउंड जरूर देखें ताकि वह पार्टी को नुकसान न करे।

COMMENTS