लिप का सियासी ड्रामा : डीसी ऑफिस पर ताला जड़ने गए थे, पुलिस ने बीच रास्ते रोका तो हुई धक्का-मुक्की विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने का ल

लिप का सियासी ड्रामा : डीसी ऑफिस पर ताला जड़ने गए थे, पुलिस ने बीच रास्ते रोका तो हुई धक्का-मुक्की
विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने का लिप ने किया विरोध
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
पंजाब सरकार की तरफ से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के भाई को डीएसपी नियुक्त करने के बाद विधायक राकेश पांडे और फतेह जंग बाजवा के बेटों को सरकारी नौकरी देने के विरोध में लोक इंसाफ पार्टी यूथ विंग पंजाब के अध्यक्ष गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ और स्टूडेंट जस्टिस मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष हरजाप सिंह गिल ने लोक इंसाफ पार्टी का नेतृत्व किया।
डीसी ऑफिस का तालाबंदी करने को भारत नगर चौक में कार्यकर्ताओं के साथ इकट्ठा हुए। इस दौरान दोपहर 12.15 बजे जैसे ही नेता डीसी ऑफिस की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने बैरिकेट लगा उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान वहां पर हंगामा भी हुआ और धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, युवाओं की पगड़ियां इस धक्का-मुक्की में न उतर जाएं, इसके लिए भी पुलिस ने पूरा ध्यान रखा। पुलिस ने उन्हें डीसी ऑफिस की तरफ बढ़ने नहीं दिया।
पहले हिरासत में लिया, फिर देर शाम छोड़ा
थाना डिवीजन 5 पुलिस ने बस बुलाकर सभी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई, जहां डिवीजन 5 के एसएचओ ने शाम को सभी को छोड़ दिया। इससे पहले भारत नगर चौक के पास लगभग 45 मिनट तक ये सियासी खेल चला। गौर हो कि इससे पहले सोमवार को यूथ अकाली दल के नेता विधायक पांडे के घर लड्डू लेकर पहुंचे थे।

COMMENTS