लाल किले पर झंडा फहराने वाले खालिस्तानियों पर हो सख्त से सख्त कारवाई : आर डी पुरी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्र
लाल किले पर झंडा फहराने वाले खालिस्तानियों पर हो सख्त से सख्त कारवाई : आर डी पुरी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और राष्ट्रीय चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाल किले पर खालिस्तानियों द्वारा झंडा फहराने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इससे यह सिद्ध हो गया है कि किसान आंदोलन की आड़ में कैसे खालिस्तानी गतिविधिया चल रही हैं।
आर डी पुरी ने कहा कि गणतंत्रता दिवस पर ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों की गहनता से जांच करके उनकी प्रोपर्टीयों को भी अटैच करना चाहिए। इस तरह के विचार धारा वाले लोगों को खालिस्तान का प्रचार करने के लिए गुरपतवंत पन्नू जैसे कई आंतकियों की तरफ से फंडिंग हो रही है।
एस डी पुरी ने कहा कि इस तरह के आंतकी सोच वाले लोग जो इतनी कड़ी सुरक्षा में ये सब करने में सफल हो गए वो पंजाब में हिंदू नेताओं को अपना निशाना बनाने के लिए क्या कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि प्रशासन को दीप सिधु जैसे और भी खालिस्तानी शरारती तत्वों को जल्द से जल्द सलाख़ों के पीछे डाल देना चाहिए।

COMMENTS