लापता युवक की पत्नी ने फाइनेंसर पर लगाए गम्भीर आरोप थाना हैबोवाल ने एफआईआर दर्ज कर की जांच शुरू लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शिवानी नरूल

लापता युवक की पत्नी ने फाइनेंसर पर लगाए गम्भीर आरोप
थाना हैबोवाल ने एफआईआर दर्ज कर की जांच शुरू
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

थाना हैबोवाल के अंतर्गत आता इलाका संत इन्क्लेव की रहने वाली शिवानी नरूला ने फाइनेंसर काकू, युवराज तथा प्रिंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की उसका पति तनु नरूला पिछले कुछ समय से फाइनेंसरों द्वारा तंग परेशान करने के कारण दिमागी तोर पर अपसेट था क्युकि लॉकडाउन के कारण काम काज बंद पड़ा था। लापता होने से एक दिन पहले उक्त फाइनेंसर की तरफ से बुरी तरह मारपीट की गयी थी जब वह घर आये तो उन के शरीर पर कई जगह नील के निशान थे तथा वह बहुत ही सहमे हुए थे। एक मई की सुबह वह मुझे यह कह कर घर से गए थे की उक्त फाइनेंसरों के पैसे इंतजाम करने जा रहा हु नहीं तो यह मुझे व् मेरे बच्चे को मार डालेंगे। उसके बाद अभी तक वह वापिस नहीं आये। जब मैने उक्त फाइनेंसर से बात की तो मेरे घर पर आये उन्होंने मेरी भाभी तानिया भाटिया के सामने गन्दी गन्दी गालिया निकाली और मुझे कहने लगा की हम तेरे को घर से उठा के ले जायेगे और अपने पैसे पुरे कर लेंगे। जिसदिन मेरा पति लापता हुआ उसदिन दूसरा फाइनेंसर युवराज 8 – 10 गुंडों को ले कर मेरे घर आया और ताला तोड़ कर सामान ले जाने की धमकी देने लगा। मुझे मेरी पड़ोसन का फ़ोन आया तो उसने मुझे बताया तो मैंने उसको फ़ोन करके बताया की मेरा पति नहीं मिल रहा मै परेशान हु उन्हें ढूंढ रही हु जब वो मिल जायेगे तो मै आप की बात करवा दूगी पर उस ने मेरी नहीं सुनी मुझे गाली गलोच करने लगा और जान से मारने की धमकिया देने लगा और अपनी ऊंची पहुंच होने का दावा करने लगा। उसने कहा मेरे पिता की सीएम हाउस तक पहुंच है पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती हम तुजे और तेरे बच्चे को मार डालेंगे। ये लोग हमें ब्लैक मेल कर रहे पैसे तो हम दे चुके है ब्याज पर ब्याज लगा हमें परेशान कर रहे है। शिवानी नरूला ने कहा की मुझे शक है कि मेरे पति को किसी ने नजायज हिरासत में रखा हुआ है। मुझे और मेरे परिवार को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार यही लोग होंगे।
एसएचओ नीरज चौधरी ने कहा दोषियों पर होगी सख्त करवाई
एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया इस मामले में 346 की कार्रवाई कर जांच जारी है दोषी पाए जाने पर बनती कार्रवाई की जायेगी। तनु नरूला के मिलने के बाद ही सारी स्तिथि स्पष्ट होगी। इलाके में किसी को भी नयूनसेन्स क्रेएट करने नहीं दी जायेगी चाहे वो कितनी भी पहुँच क्यों न रखता हो। -एसएचओ हैबोवाल नीरज चौधरी

COMMENTS