HomeHeath

लाकडाउन की पाबंदियों पर पुनर्विचार करे प्रशासन : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी

लाकडाउन की पाबंदियों पर पुनर्विचार करे प्रशासन : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी

लाकडाउन की पाबंदियों पर पुनर्विचार करे प्रशासन : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर एवं नौज

कांग्रेसी कुर्सियों की सीटो को लेकर आपस में उलझे,पंजाब हुआ बेघर : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
केंद्र समेत 4 राज्यों को 30 नवंबर तक पटाखों पर बैन लगाने को कहा
पंजाब में डराने लगा कोरोना : पटियाला समेत 6 जिलों में फैलने लगी महामारी

लाकडाउन की पाबंदियों पर पुनर्विचार करे प्रशासन : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर एवं नौजवान सभा सोसाईटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने कहा कोरोना को काबू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरीके से पाबंदियां लगा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार इस महामारी से निपटने में नाकाम साबित हो चुकी हैं। जागरूकता, टीकाकरण और स्वास्थ्य प्रबंधों के अभाव में कोरोना भयानक रूप लेता जा रहा है। पंजाब में जिला प्रशासन को दिए अधिकारों के तहत अधिकारी अपने ढंग से पाबंदियां लगा रहे हैं। हर दिन कोरोना केसो में बढ़ती रफ़्तार चिंता का विषय है। हस्पतालो में बेड ना मिलना ऑक्ससीजन की कमी होना मौतो की संख्या में बढ़ोतरी प्रशासन के खोखले दावों की पोल खुलना है। 
लुधियाना के डीसी ने सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं, जिस कारण सुबह व दोपहर को भीड़ लग जाती है। ऐसे में लोगों में बेचैनी है और महामारी ऐसे कम नहीं और बढ़ने का खतरा बना रहता है। लोगो को इस समस्या से बचाने के लिए अतुल कपूर एवं हर्ष बाहरी ने कहा कि दुकानों का समय सुबह नौ से पांच बजे तक किया जाए या आड-ईवन के फार्मूले से दुकानें खोली जाएं। जा एक बार 15दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा कोरोना चैन को तोडा जा सकता है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0