Homeपंजाब

लगातार बड़ रहे पेट्रोल डीज़ल के दामों ने हर वर्ग की कमर तोड़ी : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी

लगातार बड़ रहे पेट्रोल डीज़ल के दामों ने हर वर्ग की कमर तोड़ी : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी

लगातार बड़ रहे पेट्रोल डीज़ल के दामों ने हर वर्ग की कमर तोड़ी : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : ब्रदर सेवा दल के प्रधान अत

बेअदबी मामले में बयानबाजी :
विधायक राकेश पांडे ने कांग्रेसियाें काे फर्जी तरीके से पंजाब निर्माण फंड के चेक बांटे : अनिल सरीन
लुधियाना में नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में लगे पोस्टर फाड़े

लगातार बड़ रहे पेट्रोल डीज़ल के दामों ने हर वर्ग की कमर तोड़ी : अतुल कपूर, हर्ष बाहरी 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर एवं नौजवान सेवा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने लगातार पेट्रोल डीज़ल के लगातार बड़ रहे दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार पूर्ण रूप से गरीबो को खत्म करने पर तुली हुई है। जब से केंद्र में भाजपा सत्ता में आई है तब से ही देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है। बड़ रहे पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के कारण हर चीज़ के दाम आसमान को छूने लगे है। देश में तेल की कीमते ऐसे ही बढ़ती रही तो ट्रांसपोर्ट का कारोबार बंद हो जायेगा सभी को इस विषय पर चिंतन करना चाहिए एवं राज्य सरकारों को भी चाहिए की अपने अपने राज्यों के टैक्स काम करे और बड़ रही महगाई से जनता को निजात दिलाई जाये। प्रधान अतुल, हर्ष बाहरी ने कहा पंजाब सरकार पेट्रोल डीज़ल पर बाकी राज्यों से अधिक टेक्स वसूल कर पंजाब की जनता से पक्षपात कर रही है, पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के बढ़ने से आम जनता के साथ किसानो को भी बहुत नुक्सान हो रहा है। उन्होंने कहा ऐसे मालूम होता है की केंद्र सरकार पेट्रोमियम कम्पनियो के आगे अपने घुटने टेक चुकी है और उनको मनमानी से लूट करने की छूट दे रखी है। तेल कम्पनिया जब चाहे अपनी मर्जी से दाम बड़ा जनता को लूट रही है यदि ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नहीं देश में एमरजेंसी जैसे हालत पैदा होजाएगे। लोग एक दूसरे को लूटने के लिए मजबूर हो जायेगे। सरकार इस और तुरंत ध्यान दे ताकि जनता को बढ़ रही महगाई से निजात दिलाई जा सके।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0