लक्ष्मी लेडीज क्लब ने किया पौधारोपण, वातावरण को हरा-भरा बनाने का दिया संदेश लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : लक्ष्मी लेडीज क्लब ने आज बुधवार काे

लक्ष्मी लेडीज क्लब ने किया पौधारोपण, वातावरण को हरा-भरा बनाने का दिया संदेश
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
लक्ष्मी लेडीज क्लब ने आज बुधवार काे एक बढ़िया पहल की है। क्लब प्रेसीडेंट नीता सूद की अध्यक्षता में मेंबर्स ने क्लब परिसर में पौधारोपण किया। मेंबर्स ने इस दौरान छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जिसमें नीम, शीशम, किकर, आम, अनार, नींबू व इमली के पौधे लगा वातावरण शुद्ध और ऑक्सीज़न की कमी को पूरा करने एवं आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ जीवन प्रदान करने की तरफ कदम बढ़ाया।
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले काफी समय से क्लब बंद है। हालांकि इस माह सेलिब्रेट किए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर क्लब ने पौधारोपण गतिविधि का आयोजन किया है जिसमें चुनिंदा मेंबर्स ही शामिल हुए। जो भी मेंबर्स गतिविधि के दौरान शामिल हुए, सभी ने प्रण लिया कि वह अपने घरों में भी एक-एक पौधा जरूर लगाएंगी और अपने आस-पास के लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगी।
वहीं क्लब परिसर में जो छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए हैं, उनकी संभाल भी वह जरूर करेंगे। क्लब प्रेसीडेंट नीता सूद ने कहा कि क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट करने के मकसद से इस गतिविधि का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि बेशक क्लब परिसर से ही पौधारोपण की शुरूआत की गई है पर छोटी सी मुहिम से ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह क्लब के सभी मेंबर्स को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करेंगी ताकि वातावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए वह सहयोग कर सके।
लक्की ड्रा भी निकाल मेंबर्स को सरप्राइज गिफ्टस दिए
वहीं लक्की ड्रा भी निकाला गया जिसमें मेंबर्स को सरप्राइज गिफ्टस दिए गए। कलब महीने में चार बार मेंबर्स के लिए लक्की ड्रा निकाल रहा है और मेंबर्स को गिफ्टस दे रहा है। इस दौरान वाइस प्रेसीडेंट बिना बावा, सेक्रेटरी उमा गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरजोत बवेजा व ट्रेजरार अनुपमा गुप्ता आदि विशेष रूप से शामिल रहीं।

COMMENTS